मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के तहत ठाणे जिले में मरीजों को 21.74 करोड़ रुपये की सहायता मिली

मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के तहत ठाणे जिले में मरीजों को 21.74 करोड़ रुपये की सहायता मिली

मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के तहत ठाणे जिले में मरीजों को 21.74 करोड़ रुपये की सहायता मिली
Modified Date: April 14, 2026 / 05:53 pm IST
Published Date: April 14, 2026 5:53 pm IST

ठाणे, 14 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के तहत 2,514 मरीजों को 21.74 करोड़ रुपये की सहायता मुहैया कराई गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जिला प्रशासन ने सोमवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘जिला कार्यालयों की स्थापना, पूरी तरह से कागज रहित आवेदन प्रक्रिया और अनुरोधों के त्वरित निपटान से सकारात्मक बदलाव आए हैं। अस्पतालों, धर्मार्थ संस्थानों और दानदाताओं के सहयोग से, समझौता ज्ञापनों (एमओयू) आदि के माध्यम से इस पहल को और मजबूती मिली है।’’

जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री सहायता कोष प्रकोष्ठ, बीपीसीएल फाउंडेशन और टाटा मेमोरियल सेंटर के बीच हस्ताक्षरित एक समझौता ज्ञापन के माध्यम से हासिल की गई एक महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रकाश डाला।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2025 से इस वर्ष मार्च तक महाराष्ट्र में कुल 40,776 रोगियों को 333 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता प्राप्त हुई, जिसमें से ठाणे जिले का हिस्सा 21.74 करोड़ रुपये था, जहां 2,514 लाभार्थियों को मदद मिली।

मुख्यमंत्री राहत कोष और चैरिटी अस्पताल सहायता प्रकोष्ठ के प्रमुख रामेश्वर नाइक ने कहा कि विकेंद्रीकरण और डिजिटल आवेदन प्रक्रिया ने यह सुनिश्चित किया है कि सहायता समय पर और पारदर्शी तरीके से रोगियों तक पहुंचे।

भाषा यासिर अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में