दिग्गज फिल्म और टीवी अभिनेता रमाकांत दायमा का 71 वर्ष की आयु में निधन

दिग्गज फिल्म और टीवी अभिनेता रमाकांत दायमा का 71 वर्ष की आयु में निधन

दिग्गज फिल्म और टीवी अभिनेता रमाकांत दायमा का 71 वर्ष की आयु में निधन
Modified Date: May 27, 2026 / 12:39 am IST
Published Date: May 27, 2026 12:39 am IST

मुंबई, 26 मई (भाषा) ‘चक दे! इंडिया’, ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ और ‘राम सेतु’ जैसी फिल्मों एवं सीरीज में अपने अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता रमाकांत दायमा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके एक पारिवारिक मित्र ने यह जानकारी दी। वह 71 वर्ष के थे।

दायमा पिछले कई महीनों से अस्वस्थ थे, लेकिन उनकी मृत्यु के सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया गया।

फिल्म उद्योग का एक जाना-माना चेहरा रहे दायमा को पिछले कुछ वर्षों में उनके बहुमुखी अभिनय के लिए काफी सराहा गया था।

उन्होंने ‘चक दे! इंडिया’ में भारतीय हॉकी महासंघ से जुड़े एक अधिकारी की भूमिका निभाई थी, जबकि ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ में उन्होंने स्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता के पिता शांतिलाल मेहता का किरदार निभाया था।

उनके परिवार में पत्नी डॉ. आशा नैथानी और बेटी यशस्विनी दायमा हैं। यशस्विनी भी एक अभिनेत्री हैं और उन्होंने ‘डियर जिंदगी’ तथा ‘दिल्ली क्राइम’ जैसी वेब सीरीज एवं फिल्मों में काम किया है।

भाषा सुमित सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में