अजित पवार के साथ अगले दो दशकों तक काम करना चाहता था: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस

अजित पवार के साथ अगले दो दशकों तक काम करना चाहता था: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस

अजित पवार के साथ अगले दो दशकों तक काम करना चाहता था: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस
Modified Date: April 22, 2026 / 01:04 am IST
Published Date: April 22, 2026 1:04 am IST

पुणे, 21 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को राज्य के विकास में दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के योगदान की प्रशंसा की और कहा कि वह अगले 15 से 20 वर्षों तक पवार के साथ काम करने के लिए उत्सुक थे।

बारामती उपचुनाव के लिए महायुति से उम्मीदवार और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के समर्थन के लिए आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा कि अजित पवार का निधन न केवल उनके परिवार या निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक क्षति है, बल्कि ‘पूरे राज्य के लिए एक बड़ी क्षति’ है।

अजित पवार का इसी साल जनवरी में बारामती में एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया।

रैली को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा, ‘मुझे अजित पवार के साथ मिलकर काम करने का अवसर मिला। कई वर्षों तक हम राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे, लेकिन हमारा व्यक्तिगत संबंध अटूट रहा। इसी संबंध के कारण हम अंततः एक साथ आए।’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मुझे विश्वास था कि कम से कम अगले 15 से 20 वर्षों तक अजित पवार, एकनाथ शिंदे और मैं साथ मिलकर काम करेंगे। उनके साथ काम करना एक अनूठा अनुभव था, वह एक स्पष्टवादी नेता थे।’

भाषा

शुभम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में