ठाणे, 25 अगस्त (भाषा) नवी मुंबई में चार महीने पहले अपने पति की हत्या करने के आरोप में 40 वर्षीय एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
रबाले एमआईडीसी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक देवेंद्र ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को दीघा निवासी लक्ष्मी भगवान पाटेकर और उसके बेटे सुमित (23) को भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत गिरफ्तार किया।
उन्होंने कहा कि पीड़ित भगवान पाटेकर (52) शराबी था और मां-बेटे की पिटाई करता था। पाटेकर 20 मई की शाम को हिंसक हो गया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की 26 मई को आंतरिक चोटों के कारण मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जांच के बाद पाटेकर की हत्या के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
भाषा योगेश संतोष
संतोष