मुंबई, 20 अगस्त (भाषा) मुंबई के पूर्वी उपनगर भांडुप में रविवार को एक महिला ने कथित तौर पर एक इमारत की 18वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
भांडुप थाने के एक अधिकारी ने बताया कि रीना सोलंकी पिछले तीन महीने से कई बीमारियों से पीड़ित थी और इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान थी।
उन्होंने कहा कि घटना सुबह 22 मंजिला त्रिवेणी संगम हाउसिंग सोसाइटी में हुई। अधिकारी ने कहा कि महिला ने 18वीं मंजिल से खिड़की के बाहर छलांग लगा दी।
अधिकारी ने बताया कि सोलंकी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।
भाषा खारी नेत्रपाल
नेत्रपाल