CG News: उधार में पैसा नहीं दिया तो युवक ने कर दी हत्या, हमले में मृतक की पत्नी भी घायल
CG Crime News: अक्सर यह देखा जाता है कि उधार में लिया गया पैसा नहीं देने पर मारपीट जैसी घटनाएं होती हैं लेकिन यहां तो पूरा मामला ही उल्टा है। …

CG Crime News
सरायपाली: CG Crime News, बसना थाना क्षेत्र के भठोरी गांव में पैसा उधार नहीं देने पर हत्या का मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने धान काट रहे दंपति के पास खेत में जाकर उधारी में पैसा मांग रहा था। जब दंपति ने उधार में पैसा नहीं देने की बात की तो युवक ने धान काटने वाले हंसिया से दंपति पर वार कर दिया। इस घटना में पति की मौत हो गई है और पत्नी की हालत गंभीर है।
इस मामले में पुलिस ने बताया कि गांव का बरातू पटेल एवं उनकी पार्टी द्रोपदी पटेल दंपति अपने खेत में काम कर रहे थे। तभी गांव का कान्हा पटेल पहुंचा और दंपति से पैसा उधार मांगने लगा।जब दंपति ने पैसा नहीं देने की बात कही, तो आरोपी ने पास में रखे धान काटने वाले हथियार (हंसिया) से दंपति पर जानलेवा हमला कर दिया। जहां मौके पर ही बरातू पटेल की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी द्रोपदी पटेल गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका रायपुर में इलाज चल रहा है।
अक्सर यह देखा जाता है कि उधार में लिया गया पैसा नहीं देने पर मारपीट जैसी घटनाएं होती हैं लेकिन यहां तो पूरा मामला ही उल्टा है। जहां उधार में पैसा नहीं देने पर मौत के घाट उतार किया गया है।
read more: Keshkal: Kawasi Lakhma को टेक्निकल जानकारी नहीं, ‘चंगू मंगू’ के बहकावे में आकर बयान देते – MLA Tekam
फिलहाल बसना पुलिस मौके में पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना ने गांव वालों को दहशत में डाल दिया है। लोगों का कहना है कि ये तो सरेआम गुंडगर्दी है, कि पैसे नहीं देने पर लोगों को जान से मार दिया जा रहा है।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: When the man did not pay the loan amount, the young man killed him, the deceased's wife was also injured in the attack
महासमुंद
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am