BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Husband Murdered Wife in Mahoba: बीवी पर त्रिशूल से हमला, मौत.. पेरोल पर छूटकर आये पति ने आखिर किस बात पर ले ली पत्नी की जान? जानें

महोबा के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र में पैरोल पर घर आए उम्रकैदी पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, खाने में जहरीला या नशीला पदार्थ मिलाने …

Husband Murdered Wife in Mahoba

Husband Murdered Wife in Mahoba

satya prakash
Published: 14 Sept 2026 | 6:49 pmModified: 14 Sept 2026 | 7:10 pm
HIGHLIGHTS
  1. पैरोल पर घर आया था उम्रकैदी
  2. पत्नी पर त्रिशूल से हमले का आरोप
  3. पहले नाबालिग नातिन की हत्या में सजा

Husband Murdered Wife in Mahoba: रविंद्र मिश्रा/महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में पैरोल पर घर आए एक उम्रकैदी पर अपनी पत्नी की हत्या का गंभीर आरोप लगा है। मामला कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र का है। यहाँ सोमवार देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

खाने में जहर मिलाने के शक पर हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, महिला का पति कल्लन रैकवार पैरोल पर अपने गांव आया हुआ था। बताया जा रहा है कि उसे शक था कि उसकी पत्नी उसके खाने में जहरीला या नशीला पदार्थ मिला देती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद कल्लन ने अपनी पत्नी पर त्रिशूल से हमला कर दिया। हमले में महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी करीब तीन घंटे तक पत्नी के शव के पास बैठा रहा। इसके बाद उसने परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Husband Murdered Wife in Mahoba: घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह और कुलपहाड़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम समेत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

पहले भी हत्या के मामले में काट रहा था सजा

पुलिस की शुरुआती जांच में आरोपी कल्लन रैकवार का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2014 में मध्य प्रदेश के नौगांव में उसने अपनी नाबालिग नातिन की हत्या की थी। इस मामले में वर्ष 2017 में अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। कल्लन मध्य प्रदेश की सतना जेल में सजा काट रहा था और पैरोल पर अपने घर आया था। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात

उप्र : महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में

नेपाल ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त रसुवागढ़ी सड़क के पुनर्निर्माण के लिए चीन से मदद मांगी

सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री योगी

महाराष्ट्र सरकार का विधानसभा के शीतकालीन सत्र में यूसीसी विधेयक पेश करने का लक्ष्य: फडणवीस

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: आरोपी की पहचान कल्लन रैकवार के रूप में हुई है, जो आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Mahoba Wife Murder Parole Case: Life Convict Accused of Killing Wife With Trident

शहर की खबरें
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

01 Oct 2026 | 9:32 pm
कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:16 pm
कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

01 Oct 2026 | 9:09 pm
महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

01 Oct 2026 | 8:32 pm
मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

01 Oct 2026 | 8:27 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm