BJP Leader Viral video: ”जांच कौन करेगा, ED कब आएगी’? भाजपा नेता का नोटों के बंडल के साथ वीडियो हुआ वायरल, अब कांग्रेस ने सरकार को घेरा
BJP Leader Viral video: उत्तर प्रदेश के एक भाजपा नेता का नोटों के बंडल के साथ वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

BJP Leader Viral video: Image Credit: symbolic
- भाजपा जिलामंत्री गौतम तिवारी का नोटों के बंडल के साथ वीडियो हुआ वायरल।
- कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना।
- कांग्रेस प्रवक्ता ने पूछा अब इसकी जांच कौन करेगा ,
BJP Leader Viral video: महाराजगंज: उत्तर प्रदेश के एक भाजपा नेता का नोटों के बंडल के साथ वीडियो जमकर वायरल हो रहा है (BJP Leader Viral video)। इस वीडियो में भाजपा नेता 00-500 के नोटों के बंडल को फ्लैश जलाकर देख रहे हैं। कमरे के कोने में फर्श पर रेड कारपेट के ऊपर 500-500 रुपए के नोटों के बंडल रखे हैं। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के महराजगंज के एक भाजपा नेता का है।
वायरल हुआ भाजपा नेता का वीडियो (BJP Leader Viral video)
वीडियो के वायरल होते ही हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर इसे हवाला कारोबार, काले धन और भ्रष्टाचार से जोड़कर चर्चा हो रही है। वहीं पैसे के साथ जिस भाजपा नेता को वीडियो में देखा गया है, वो भाजपा के जिलामंत्री गौतम तिवारी है (BJP Leader Gautama Tiwar Viral video)। वीडियो वायरल होने के बाद गौतम तिवारी ने कहा कि, ''पैसा नकली है मुझे तंत्र-मंत्र वालों के द्वारा फंसाया जा रहा है। जमीन दिलाने के नाम पर उनसे डेढ़ करोड़ रुपए ऐंठ लिए। पैसे वापस न देने पड़े… इसलिए नकली नोटों का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे हैं।''
गौतम तिवारी ये जानकारी नहीं दे रहे हैं कि, वीडियो कब का है और किस जगह का है। भाजपा नेता तिवारी ने कहा कि, अब पुलिस जांच करेगी और ठगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस ने बताया कि अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। (BJP Leader Viral video) अगर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सुप्रिया श्रीनेत ने सरकार पर साधा निशाना
वहीं इस मामले में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का बयान भी सामने आया है। सुप्रिया श्रीनेत ने गौतम तिवारी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, अब खबर अपने गृह क्षेत्र यूपी के महाराजगंज से यह महराजगंज के BJP जिला मंत्री गौतम तिवारी हैं। कमरे में 500 के नोटों के बंडल भरे हैं। जांच कौन करेगा? BJP प्रदेश अध्यक्ष, वित्त राज्य मंत्री और महाराजगंज के MP पंकज चौधरी जी यह बताइए ED कब आएगी? ED तो वित्त मंत्रालय के अधीन है।
अब खबर अपने गृह क्षेत्र यूपी के महाराजगंज से
यह महराजगंज के BJP जिला मंत्री गौतम तिवारी हैं
कमरे में 500 के नोटों के बंडल भरे हैं
जांच कौन करेगा?
BJP प्रदेश अध्यक्ष, वित्त राज्य मंत्री और महाराजगंज के MP पंकज चौधरी जी यह बताइए ED कब आएगी?
ED तो वित्त मंत्रालय के अधीन है pic.twitter.com/kWU4pBnbWR
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) January 19, 2026
इन्हे जी पढ़ें:-
- Garena Free Fire Max Codes Today: गेमर्स के लिए गिफ्ट अलर्ट! Free Fire Max के ये खास कोड देंगे शानदार मुफ्त स्किन्स... मौका हाथ से न जाने दें!
- Maihar Gang-Rape News: दोस्तों के साथ घूमने गई नाबालिग के साथ दरिंदगी, युवकों ने बारी-बारी मिटाई हवस, और फिर...
- BJP National President Election: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए आज नामांकन.. छत्तीसगढ़ और MP के ये दिग्गज नेता पहुंचे दिल्ली, जानें कौन होंगे प्रस्तावक
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: BJP Leader Gautama Tiwar Viral video
MAHRAJGANJ
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm