Maharajganj Road Accident News : दोस्त का Birthday मनाने निकले 4 युवक… कुछ ही देर में हुआ ऐसा हादसा कि थम गई चारों की सासें, सीएम ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के महराजगंज में दोस्त का जन्मदिन मनाने जा रहे चार युवकों के लिए सफर आखिरी साबित हुआ। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से हुए भीषण हादसे में चारों …

Maharajganj Road Accident News
- दोस्त का जन्मदिन मनाने निकले थे चारों युवक
- तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से चारों की दर्दनाक मौत
- सीएम योगी ने जताया दुख, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
महराजगंज: Maharajganj Road Accident News : उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी युवक एक दोस्त का जन्मदिन मनाने जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि चारों लड़के सड़क पर करीब 10 मीटर दूर जा गिरे। इस हृदयविदारक घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने निकले थे चारों युवक
हादसा उस वक्त हुआ जब चारों युवक बाइक से जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने निकले थे। डंपर की सीधी भिड़ंत के बाद तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चौथे युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया।
सीएम ने जताया दुःख
सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और मृतकों के परिजनों से संवाद कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए हैं।एक ही झटके में चार चिरागों के बुझ जाने से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए युवक के स्वस्थ होने की कामना भी की है। वहीं, स्थानीय प्रशासन मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटा हुआ है।
- CG IAS Transfer News: छत्तीसगढ़ में बदले गए इन जिलों के कलेक्टर, कई विभागों के सचिवों का भी तबादला, एक साथ इतने IAS अफसर इधर से उधर
- Gorakhpur Rapti River Rescue: PAC जवानों की बहादुरी से राप्ती नदी में डूब रहे युवक को मिला जीवनदान, ट्रेनिंग के दौरान किया रेस्क्यू
- CG Teacher Promotion Pay Scale: छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, क्रमोन्नति वेतनमान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिए ये निर्देश, इतनी याचिकाओं पर हुई सुनवाई
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Birthday Celebration Turns Tragic: Four Friends Killed in Horrific Road Accident in Maharajganj
MAHRAJGANJ
और भी पढ़ें ›महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pmतेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान
01 Oct 2026 | 8:21 pmनीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा
01 Oct 2026 | 8:06 pmसामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश
01 Oct 2026 | 7:57 pmगोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय
01 Oct 2026 | 7:55 pmउप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 7:47 pm