BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

मैनपुरी: घर के ऊपर से गुजर रहे हाई-टेंशन तार की चपेट में आया छात्र, मौत

मैनपुरी: घर के ऊपर से गुजर रहे हाई-टेंशन तार की चपेट में आया छात्र, मौत

मैनपुरी: घर के ऊपर से गुजर रहे हाई-टेंशन तार की चपेट में आया छात्र, मौत
Bhasha
Published: 11 Jul 2026 | 6:17 pmModified: 11 Jul 2026 | 6:17 pm

मैनपुरी (उप्र), 11 जुलाई (भाषा) मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के तहत महोली गांव के एक छात्र की उसके घर के ऊपर से गुजर रहे ‘हाई-टेंशन’ तार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (शहर) अरुण कुमार सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शुक्रवार को किशनी थाना क्षेत्र के महोली गांव का निवासी बीएससी का छात्र करण (20) किसी काम से अपने घर की छत पर गया था।

वहां वह घर के ऊपर से गुज़र रहे बिजली के हाई-टेंशन तार के संपर्क में आ गया और बेहोश होकर गिर पड़ा।

उन्होंने बताया कि करंट लगने के बाद करण के पिता वेदराम और परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर वे किशनी के पुलिस निरीक्षक छत्रपाल सिंह और पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

वेद राम ने कहा कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन तार को हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसकी वजह से अब उनके बेटे की जान चली गई।

भाषा सं आनन्द संतोष

संतोष

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: मैनपुरी: घर के ऊपर से गुजर रहे हाई-टेंशन तार की चपेट में आया छात्र, मौत

People also search for:UP Electricity Students
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm