Mainpuri Road Accident: एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार की जोरदार टक्कर.. दो युवकों की मौत, इतने हुए घायल
Mainpuri Road Accident: एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार की जोरदार टक्कर.. दो युवकों की मौत, इतने हुए घायल। Accident on Agra-Lucknow Expressway

Haryana Road Accident News/ Image Credit: IBC24 File
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक और कार की टक्कर
- दो युवकों की मौत, तीन अन्य घायल
Mainpuri Road Accident: मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक और कार की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
Read More: Gwalior News: फॉर्चून प्लाजा के बेसमेंट में लगी भीषण आग, करोड़ों की बाइक और कार हुए जलकर खाक, घटना का खौफनाक वीडियो आया सामने
प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) महाराज सिंह भाटी ने बताया कि शनिवार को बिहार निवासी मोहम्मद नौशाद, अजीत, वैभव, विक्रांत और अख्तर कार से लखनऊ जा रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।
Read More: Minor Rape Case: दलित नाबालिग लड़की से दो साल तक सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 13 आरोपियों को किया गिरफ्तार
भाटी ने बताया कि, पुलिस ने गंभीर रूप से घायलों को कार से बाहर निकालकर सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने विक्रांत (25) और अख्तर अली (27) को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि, मोहम्मद नौशाद, वैभव और अजीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत में सुधार हो रहा है। वहीं, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Web Title: Mainpuri Road Accident: Two died and three injured in road accident on Agra-Lucknow Expressway
MAINPURI
और भी पढ़ें ›हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pm