Balaghat Crime News: शादी से किया इनकार… घर में घुसा सिरफिरे आशिक, युवती और उसके बहन एवं माता-पिता पर किया खूनी हमला
Balaghat Crime News: शादी से किया इनकार… घर में घुसा सिरफिरे आशिक, युवती और उसके बहन एवं माता-पिता पर किया खूनी हमला

Balaghat stabbing case, Balaghat crime news, Madhya Pradesh crime, Sonu Thakre arrest, Budbuda village attack, marriage proposal attack, knife attack India, Balaghat girl attacked,
- विवाह प्रस्ताव ठुकराने पर बौखलाया सिरफिरा आशिक,
- युवती और परिवार पर चाकू से हमला,
- बालाघाट पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,
बालाघाट: Balaghat Crime News: जिले के वारासिवनी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक सिरफिरे युवक ने शादी का प्रस्ताव टूटने पर युवती और उसके परिवार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना की अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था लेकिन पुलिस की सतत निगरानी और टीमों की मुस्तैदी से आखिरकार उसे पकड़ लिया गया।
Balaghat Crime News: घटना 12 जुलाई की है जब ग्राम बुदबुदा में रहने वाले एक युवक ने विवाह प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज़ होकर युवती और उसके परिजनों पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोग घायल हो गए थे। पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचने पर पता चला कि आरोपी धनेन्द्र उर्फ सोनू ठाकरे उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम सांवरी ने सीमावर्ती ग्राम बुदबुदा में निवासरत युवती से विवाह प्रस्ताव अस्वीकार किए जाने से आक्रोशित होकर उसके घर पहुँचकर युवती उसकी बहन एवं माता-पिता पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके साथ ही आरोपी ने लाठी से भी पीड़ितों पर वार किया।
Read More : "13 लाख नहीं देख रहे, 10 हजार की चिंता", एएसआई का रिश्वत डायलॉग वायरल, रिटायर्ड फौजी ने खोली पोल
Balaghat Crime News: हमले में घायल तीनों पीड़ितों को जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया था आरोपी घटना के बाद से ही फरार था और लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को भ्रमित कर रहा था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीयों के नेतृत्व में तीन विशेष टीमें बनाई गई । एसडीओपी ने बताया कि आरोपी धनेन्द्र ठाकरे उर्फ सोनू को उसकी छिपने की जगह से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था लेकिन हमारी टीमें उसकी निगरानी में लगी थीं। आखिरकार उसे एक गांव से पकड़ा गया। आरोपी के पास से वारदात में उपयोग किया गया चाकू और फरारी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: धनेन्द्र उर्फ सोनू ठाकरे ग्राम सांवरी का निवासी है, जिसने विवाह प्रस्ताव ठुकराने पर युवती और उसके परिवार पर चाकू से हमला किया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Balaghat Crime News: Mad lover attacks with knife after she refuses to marry him
मंडला
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm