Kanha National Park: कान्हा नेशनल पार्क आज से बंद, बफर जोन में जारी रहेगा सफारी का रोमांच, इस साल पहुँचे 2.58 लाख पर्यटक
कान्हा नेशनल पार्क आज से बंद, बफर जोन में जारी रहेगा सफारी का रोमांच…Kanha National Park: Kanha National Park closed from today, safari

Kanha National Park | image Source | IBC24
- कान्हा नेशनल पार्क 1 अक्टूबर तक बंद,
- इस साल पहुँचे 2.58 लाख पर्यटक,
- बफर जोन में जारी रहेगा सफारी रोमांच,
मंडला: Kanha National Park: देश ही नहीं, दुनिया भर में प्रसिद्ध मंडला जिले का कान्हा राष्ट्रीय उद्यान आज से पर्यटकों और पर्यटन गतिविधियों के लिए बंद हो गया है। पार्क अब 1 अक्टूबर 2025 को फिर से खुलेगा। हालांकि इस दौरान कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के कोर एरिया से लगे बफर जोन में पर्यटन जारी रहेगा। कोर एरिया में पार्क बंद रहने के दौरान पार्क प्रबंधन की नियमित गतिविधियाँ जारी रहेंगी।
Kanha National Park: पर्यटन की दृष्टि से कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में आने वाले देशी-विदेशी सैलानियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष लगभग 16,000 अधिक पर्यटक आए हैं जिसमें लगभग 2,500 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। इस वर्ष कान्हा में कुल 2,58,000 पर्यटकों ने भ्रमण किया है।
Kanha National Park: कान्हा राष्ट्रीय उद्यान अपने बेहतर पार्क प्रबंधन और दुनिया में विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुके बारासिंघा को न केवल कान्हा में बल्कि देश के दूसरे राष्ट्रीय उद्यानों में भी सफलतापूर्वक आबाद करने के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि कान्हा राष्ट्रीय उद्यान देशी और विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कान्हा राष्ट्रीय उद्यान आज से बंद हो गया है और यह 1 अक्टूबर 2025 को पुनः खुल जाएगा।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Kanha National Park closed from today, safari adventure will continue in the buffer zone
मंडला
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm