BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Mandla Khermai Mandir Vivad: मूर्ति स्थापना को लेकर आदिवासी और OBC समाज आमने-सामने, अभी भी गांव में भारी तनाव, पुलिस ने लिया ये एक्शन

Mandla Khermai Mandir Vivad : मंडला जिले के प्रेमपुर गांव में खेरमाई मंदिर को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर आदिवासी और OBC …

mandla

mandla

muskan mishra
Published: 14 Feb 2026 | 10:09 amModified: 14 Feb 2026 | 10:14 am
HIGHLIGHTS
  1. प्रेमपुर गांव में मंदिर विवाद हुआ
  2. आदिवासी और OBC समुदाय में टकराव
  3. मूर्ति स्थापना से बढ़ा तनाव

मंडला: मध्य प्रदेश के मंडला जिले का प्रेमपुर गांव में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया है। यहाँ खेरमाई माता मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर आदिवासी और OBC समुदाय के बीच गहरा विवाद पैदा हो गया है। इस पूरे मामले में स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि जिला प्रशासन को मंदिर के चारों ओर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा है। वहीं, इस मामले को लेकर बडा अपडेट सामने आया है। प्रशासन ने मंदिर को सील कर दिया है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि विवाद के सिलसिले में 7 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई है। इसके अलावा अन्य शामिल लोगों के खिलाफ भी जांच जारी है। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 141 के तहत कार्रवाई की जाएगी। धारा 141 का प्रयोग ऐसे मामलों में किया जाता है जिसमें सामूहिक हिंसा या सार्वजनिक शांति भंग करने का खतरा हो।

क्या है विवाद की जड़?

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला प्रेमपुर गांव का है। आदिवासी समाज का दावा है कि वे पीढ़ियों से इस स्थान पर खेरमाई माता की पूजा अपनी पारंपरिक रीति-रिवाजों से करते आ रहे हैं। MANDALA NEWS  उनका आरोप है कि दूसरे पक्ष OBC समुदाय ने इसी पवित्र स्थल पर नई मूर्ति की स्थापना कर दी है, जिससे उनकी धार्मिक परंपराओं और दावों को ठेस पहुँची है।

छावनी में बदला गांव

मूर्ति स्थापना की खबर मिलते ही आदिवासी समाज में आक्रोश फैल गया और गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। इस मामले की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल पूरे गांव में पुलिस तैनात कर दिए है। फ़िलहाल किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस तैनात है। मंदिर परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है ताकि दोनों पक्षों के बीच किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को टाला जा सके ।

इन्हें भी पढ़ें :-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Tribal and OBC communities are at loggerheads over the installation of the statue, tensions remain high in the village, and police have taken action.

शहर की खबरें
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

30 Sept 2026 | 3:59 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी

SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी

30 Sept 2026 | 2:59 pm
सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब

Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब

30 Sept 2026 | 2:19 pm