Mandla News: मेला मड़ई में युवक की बेरहमी से पिटाई, कोई नहीं आया बचाने, वीडियो हुआ वायरल
Mandla News: मेला मड़ई में युवक की बेरहमी से पिटाई, कोई नहीं आया बचाने, वीडियो हुआ वायरल Mandla viral video

Mandla News
- मेला मड़ई में मारपीट का वीडियो वायरल,
- सैकड़ों लोगों के सामने युवक की पिटाई,
- आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस,
मंडला: Mandla News: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरखापा गाँव में आयोजित मेला-मड़ई के दौरान एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जहाँ चार से पाँच युवकों ने एक युवक की बीच मेले में बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि युवक पर लात, घूँसे और मुक्कों की बरसात की जा रही है।
जबकि सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोग केवल तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी युवक को बचाने की कोशिश नहीं की। जानकारी के अनुसार सेमरखापा गाँव में मेला-मड़ई का आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुँचे थे। इसी दौरान कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद चार से पाँच युवकों ने मिलकर एक युवक को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में युवक पिटता दिख रहा है और पिटाई करने वाले युवक लगातार उस पर हमला कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि भीड़ में शामिल किसी भी व्यक्ति ने पीड़ित की मदद के लिए आगे आने की हिम्मत नहीं जुटाई।
Mandla News: घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। कोतवाली पुलिस अब इस वायरल वीडियो को आधार बनाकर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना मंडला जिले के सेमरखापा गाँव में आयोजित मेला-मड़ई के दौरान हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Mandla News: Young man brutally beaten in fair
मंडला
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm