Mandla News: खुद को जिंदा साबित करने दफ्तरों का चक्कर काट रहा मध्यप्रदेश का ये शख्स! नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ, व्यथा सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान
एक 60 साल का बुजुर्ग पिछले दो साल से अपने हाथ में अपनी ही जिंदगी का सबूत लेकर दर-दर भटक रहा है और कह रहा है। साहब, मैं जिंदा हूं …

mandla news
- मंडला में 60 वर्षीय बुजुर्ग जिंदा
- सरकारी फाइलों ने मृत घोषित किया
- राशन और पेंशन से वंचित
Mandla News: मंडला: कल्पना कीजिए, आप जीवित हैं! आपके फेफड़ों में सांसें चल रही हैं, आप अपनों के बीच मौजूद हैं, लेकिन सरकारी तंत्र के लिए आप मर चुके हैं। मध्य प्रदेश के मंडला से एक ऐसी खबर आई है जो प्रशासन की संवेदनशीलता और सिस्टम की लापरवाही की कलई खोलती है।
मंडला में 60 वर्षीय बुजुर्ग जिंदा
यह मंडला जिले के हीरापुर गांव के प्रीतम रजक हैं उम्र 60 साल, लेकिन संघर्ष किसी युवा से भी ज्यादा कठिन प्रीतम जी आज भी सांस ले रहे हैं। चल-फिर रहे हैं, बोल रहे हैं, लेकिन सरकारी फाइलों ने दो साल पहले ही इनकी तेरहवीं कर दी है,सिस्टम की एक कलम ने एक जीते-जागते इंसान को कागजों में दफन कर दिया।
सरकारी फाइलों ने मृत घोषित किया
Mandla News: जैसे ही सरकारी पोर्टल पर प्रीतम रजक को मृत घोषित किया गया। मानो उनके जीवन का आधार ही छीन लिया गया। पिछले दो साल से न तो घर में सरकारी राशन आ रहा है और न ही वृद्धावस्था पेंशन खाते में जमा हो रही है। जिस उम्र में सहारा मिलना चाहिए था। उस उम्र में बेबसी और लाचारी ने घेर लिया है। सरकारी योजनाओं से वंचित प्रीतम अब खुद को जिंदा साबित करने के लिए सिस्टम के दरवाजों पर अपनी मौजूदगी की भीख मांग रहे हैं।
सिस्टम के दरवाजों पर भटक रहे
हैरानी की बात यह है कि प्रीतम रजक कलेक्टर से लेकर SDM और जनसुनवाई तक कई चक्कर काट चुके हैं। लेकिन फाइलें हैं कि हिलती नहीं और आश्वासन हैं कि खत्म नहीं होते। जब इस मामले पर मीडिया ने SDM नैनपुर से सवाल किया। तो जवाब वही रटा-रटाया मिला मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जाएगी।
Mandla News: सवाल यह है कि जिस बुजुर्ग की दो साल की जिंदगी सिस्टम की लापरवाही की भेंट चढ़ गई। उसकी भरपाई कौन करेगा ? क्या फाइलों को ठीक करने के लिए किसी इंसान के वास्तव में मर जाने का इंतजार किया जा रहा है ?
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मध्य प्रदेश के मंडला जिले का।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: This man from Madhya Pradesh is running around offices to prove he's alive!
मंडला
और भी पढ़ें ›
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am