BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

BJP Neta Shubham Singh Viral Video: अफीम की खेती के बाद अब जुआ खेलते दिखे छत्तीसगढ़ बीजेपी के ये नेता, बकायदा रील भी डाली, लिखा-दबदबा है हमारा…

BJP Neta Shubham Singh Viral Video: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले से हैरान करदेने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक भाजपा नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से …

manendragarh news

manendragarh news

muskan mishra
Published: 15 Mar 2026 | 10:42 amModified: 15 Mar 2026 | 10:46 am
HIGHLIGHTS
  1. जुआ खेलते भाजपा नेता शुभम सिंह का वीडियो वायरल
  2. रील में लिखा- हमारा दबदबा है, कोई हाथ नहीं लगा सकता
  3. BJP हसदेव मंडल सोशल मीडिया के संयोजक है शुभम

BJP Netha Shubham Singh Viral Video: मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले से हैरान करदेने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक भाजपा नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। वायरल वीडियो में भाजपा नेता शुभम सिंह कुछ लोगों के साथ जुआ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक रील के रूप में सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो के साथ लिखे गए कैप्शन ने भी लोगों का ध्यान खींचा है, जिसमें लिखा है – “हमारा दबदबा है, कोई हाथ नहीं लगा सकता।” वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

BJP Neta Shubham Singh: BJP हसदेव मंडल सोशल मीडिया के संयोजक है शुभम

जानकारी के मुताबिक शुभम सिंह भाजपा के हसदेव मंडल में सोशल मीडिया के संयोजक के पद पर हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे पार्टी की छवि से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कई लोग इस मामले पर कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और कई यूजर्स इस पर सवाल उठा रहे हैं।हालांकि इस वायरल वीडियो को लेकर अभी तक आधिकारिक रूप से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। वहीं स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे वीडियो अक्सर विवाद को जन्म दे देते हैं और इससे नेताओं की छवि पर भी असर पड़ सकता है।

BJP Neta Viral Video: छत्तीसगढ़ से लगातार सामने आ रहे ऐसे मामले

हाल ही में छत्तीसगढ़ से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। दुर्ग जिले और  Balrampur Opium Farming News  छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है। जिले के खजुरी पंचायत अंतर्गत तुर्रीपनी गांव में करीब 2.5 से 3 एकड़ जमीन पर अफीम की अवैध खेती किए जाने की जानकारी मिली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। टीम ने खेत में लगी अवैध अफीम की फसल को जब्त करने की कार्रवाई की।

दो एकड़ जमीन पर अवैध अफीम की खेती (Chhattisgarh Opium Farming)

Balrampur Opium Farming News:  अधिकारियों के अनुसार खेत में लगे अफीम के पौधों में डोडा पक चुके थे और उन पर चीरा भी लगाया जा चुका था जिससे स्पष्ट होता है कि अफीम का लेटेक्स निकालने की तैयारी की जा रही थी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह जमीन एक स्थानीय आदिवासी निवासी की है, जिसे झारखंड के एक व्यक्ति ने पट्टे (लीज) पर लिया था। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध खेती के पीछे कौन लोग शामिल हैं। टवारी अनिता साहू से 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में तीनों अधिकारियों की लापरवाही सामने आने के बाद यह नोटिस जारी किया गया है।

वहीं, दुर्ग मामले की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। जानकारी मिली है कि आरोपी बीजेपी नेता ने यूट्यूब पर अफीम की खेती सीखकर यह काम शुरू किया था, जबकि एक अन्य आरोपी विकास विश्नोई का पहले राजस्थान में अफीम बेचने का रिकॉर्ड भी सामने आया है।कुल मिलाकर सवाल यह है कि क्या सचमुच धान के कटोरे कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ पर अब अफीम नेक्सस की नजर पड़ चुकी है? आखिर कब से चल रहा था यह खेल और प्रदेश में कहां-कहां इसके बाकी खेत छिपे हुए हैं?

 इन्हें भी पढ़ें :-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: BJP Neta Shubham Singh Viral Video

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm