Minor school girl murder: मनेंद्रगढ़ में प्रेम प्रसंग के चलते आठवीं की छात्रा की निर्मम हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार
CG crime news: सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी किशोरी का परिचित था और पिछले एक साल से उसके संपर्क में था।

Minor girl murder case, image source: ibc24
- आरोपी किशोरी का परिचित था और पिछले एक साल से उसके संपर्क में था
- रेलवे कॉलोनी के खंडहर मकान में 31 जनवरी को एक छात्रा का शव मिलने की सूचना मिली
मनेंद्रगढ़: Minor girl murder case: मनेन्द्रगढ़ में प्रेम प्रसंग के चलते एक स्कूली छात्रा की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी किशोरी का परिचित था और पिछले एक साल से उसके संपर्क में था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगावकर ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रेलवे कॉलोनी के खंडहर मकान में 31 जनवरी को एक छात्रा का शव मिलने की सूचना मिली थी, जिस पर तत्काल घटना स्थल पर पहुँच कर निरीक्षण किया गया व फोरेंसिक टीम को बुलवाया गया। जिसके बाद मामले की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक पहुँचे ।
read more: अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं की बस खड़ी बस से टकराई, राजस्थान के चार यात्री घायल
Minor girl murder case, 31 जनवरी शुक्रवार को छात्रा अपने स्कूल से छुट्टी के बाद घर के लिए निकली थी लेकिन वह घर नहीं पहुंची। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शाम करीब 4 बजे सूचना मिली कि रेलवे कॉलोनी में रेलवे के खंडहर क्वार्टर में एक नाबालिग का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि छात्रा की हत्या किसी भारी वस्तु से वार कर की गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से सबूत जुटाए गए। जांच के दौरान आरोपी की पहचान हुई जो घटना के बाद चिरमिरी क्षेत्र में छिपा हुआ था। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया।
read more: मुंबई ओपन क्वालीफायर : माया रोश्वरन ने इटली की निकोल फोसा को हराया
पुलिस की पूछताछ में आरोपी वीरेंद्र कुमार उर्फ सनी ने स्वीकार किया कि वह छात्रा को पहले से जानता था और दोनों के बीच बातचीत होती थी। किसी विवाद के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना 31 जनवरी को छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में हुई। छात्रा अपने स्कूल से छुट्टी के बाद घर के लिए निकली थी, लेकिन वह घर नहीं पहुँची। शाम को उसका शव रेलवे कॉलोनी के खंडहर मकान में मिला।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: class VIII student was brutally murdered due to a love affair, the accused youth was arrested
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm