BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

प्रेमिका के साथ शादी करने के लिए पड़ी पैसों की जरूरत.. प्रेमी बन गया चोर, अब पड़ गए लेने के देने

गर्लफ्रेंड को ले जाने और उसके साथ शादी करने के लिए रकम की जरूरत पूरा करने के लिए रोहित ने चोरी का रास्ता चुना!Prekima ke liye premi bna Chor

Prekima ke liye premi bna Chor

Prekima ke liye premi bna Chor

Shyam Dwivedi
Published: 29 Nov 2024 | 10:36 amModified: 29 Nov 2024 | 10:36 am

पवन शर्मा/मथुरा। Prekima ke liye premi bna Chor : मथुरा जंकशन से GRP पुलिस ने 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। रेलवे पुलिस ने इनके पास से चोरी के 14 मोबाइल बरामद किए। हाथरस, गोंडा और बल्लभगढ़ के रहने वाले यह चोर दिल्ली से मथुरा तक ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के मोबाइल चोरी किया करते थे। गिरफ्तार किए गए इन चोरों में एक ऐसा है जो अपनी प्रेम कहानी को पूरा करने के लिए चोरी करता था।

read more : Champions Trophy 2025 Latest Update : पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया..! PCB को स्वीकार नहीं 'हाइब्रिड मॉडल', चैंपियंस ट्रॉफी पर आज होगा फैसला 

GRP पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जंकशन के गेट नंबर 3 के पास बने पुल के नीचे से 3 युवकों को गिरफ्तार किया। यह युवक शातिर मोबाइल चोर हैं। पुलिस ने पकड़े गए इन चोरों के पास से 2 लाख 80 हजार रुपए कीमत के मोबाइल बरामद किए। पुलिस ने हाथरस निवासी रोहित, गोंडा निवासी अजय वर्मा और बल्लभगढ़ हाथरस निवासी मनीष को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस की गिरफ्त में आए हाथरस निवासी रोहित ने पूछताछ में बताया वह दिल्ली की रहने वाली एक युवती से मोहब्बत करता है। दोनों शादी करना चाहते हैं। लेकिन गर्लफ्रेंड के घरवालों को यह मंजूर नहीं है। इसीलिए उन्होंने उसकी शादी तय कर दी। लेकिन वह गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता है। रोहित ने बताया उसकी गर्लफ्रेंड की 2 दिसंबर की उसके परिवार वालों ने शादी तय कर दी है। इसको लेकर वह और उसकी गर्लफ्रेंड दोनों परेशान हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए युवक अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर भागना चाहता था और उससे शादी करने की प्लानिंग कर रहा था। लेकिन इसमें उसे पैसों की जरूरत आड़े आ रही थी।

 

गर्लफ्रेंड को ले जाने और उसके साथ शादी करने के लिए रकम की जरूरत पूरा करने के लिए रोहित ने चोरी का रास्ता चुना। रोहित ने मनीष और अजय के साथ मिलकर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के मोबाइल चोरी करना शुरू कर दिया। तीनों युवक दिल्ली से लेकर मथुरा तक ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों का मौका पड़ते ही मोबाइल चोरी कर लेते। रोहित अपने मकसद में कामयाब होता उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Shyam Dwivedi
Shyam Dwivedi

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years

और भी पढ़ें...

Web Title: Money was needed to marry his girlfriend.. the boyfriend became a thief, now he had to suffer the consequences

शहर की खबरें
कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:16 pm
कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

01 Oct 2026 | 9:09 pm
महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

01 Oct 2026 | 8:32 pm
मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

01 Oct 2026 | 8:27 pm
तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

01 Oct 2026 | 8:21 pm
नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

01 Oct 2026 | 8:06 pm
सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

01 Oct 2026 | 7:57 pm
गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

01 Oct 2026 | 7:55 pm