BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

उप्र : हिरासत में आरोपी का मीडिया से बातचीत का वीडियो वायरल होने पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित

उप्र : हिरासत में आरोपी का मीडिया से बातचीत का वीडियो वायरल होने पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित

उप्र : हिरासत में आरोपी का मीडिया से बातचीत का वीडियो वायरल होने पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित
Bhasha
Published: 19 Oct 2024 | 4:46 pmModified: 19 Oct 2024 | 4:46 pm

मथुरा, 19 अक्टूबर (भाषा) अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शॉर्प शूटर योगेश उर्फ राजू की पुलिस हिरासत में संवाददाताओं के साथ बातचीत का वीडियो वायरल होने के मामले में एक दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ एवं मथुरा के रिफाइनरी थाने की टीम ने एक संयुक्त अभियान में बृहस्पतिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे दिल्ली भाग रहे राजू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।

राजू, दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में एक जिम संचालक नादिरशाह की हत्या के मामले में वांछित था।

अधिकारी ने बताया कि पैर में गोली लगने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल से जिला कारागार ले जाते समय उसने कुछ मीडियाकर्मियों को बयान दिया, जिससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गये

अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में एक दरोगा, एक हेड कांस्टेबल तथा एक सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गयी है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) अरविंद कुमार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पाण्डेय ने उक्त मामले का संज्ञान लेते हुए उप निरीक्षक रामसनेही, मुख्य आरक्षी विपिन कुमार व आरक्षी संजय कुमार को अभियुक्त की सुरक्षा के मामले में लापरवाही किए जाने का आरोपी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया तथा मामले की जांच का आदेश दिया।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: उप्र : हिरासत में आरोपी का मीडिया से बातचीत का वीडियो वायरल होने पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित

People also search for:copsuspendedupUP cop suspended
शहर की खबरें
उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 7:47 pm
भदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा

भदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा

01 Oct 2026 | 7:43 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
घायल पायलट कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान

घायल पायलट कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान

01 Oct 2026 | 7:30 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
भाजपा ‘कार्यकर्ता’ की तरह काम कर रही है उप्र पुलिस : अखिलेश

भाजपा ‘कार्यकर्ता’ की तरह काम कर रही है उप्र पुलिस : अखिलेश

01 Oct 2026 | 7:00 pm