BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

मेरठ में एक बुजुर्ग महिला की हत्या

मेरठ में एक बुजुर्ग महिला की हत्या

मेरठ में एक बुजुर्ग महिला की हत्या
Bhasha
Published: 13 Sept 2026 | 9:57 pmModified: 13 Sept 2026 | 9:57 pm

मेरठ (उप्र), 13 सितंबर (भाषा) मेरठ जिले में हस्तिनापुर थानाक्षेत्र के गणेशपुर गांव में रविवार को कथित तौर पर एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई और उसका शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बिजनौर-मवाना मार्ग पर सड़क किनारे पुरानी दुकानों के पास मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार महिला की पहचान गणेशपुर निवासी सुरेश की पत्नी विमला (65) के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि उसका चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था और शव के पास खून से सनी एक ईंट भी मिली है।

पुलिस ने परिजनों के हवाले से बताया कि, विमला रविवार सुबह करीब पांच बजे खेत जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं।

पुलिस के मुताबिक कुछ देर बाद ग्रामीणों ने सड़क किनारे महिला का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होने तक शव नहीं उठाने देने की बात कही।

पुलिस द्वारा परिजनों को काफी समझाये जाने बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा सका।

परिजनों ने महिला के आभूषण और गले में पहना ताबीज नहीं मिलने की बात कही है। उनके अनुसार, महिला के कानों की सोने की बालियां, पैरों की चांदी की पायल और ताबीज मौके पर नहीं मिले। इस आधार पर परिजनों ने महिला के साथ लूट की आशंका जताई है।

हालांकि, पुलिस ने फिलहाल लूट की पुष्टि नहीं की है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि उक्त सामान घटना से पहले महिला के पास था या नहीं।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिजीत कुमार ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच के लिए दो दल लगाये गये हैं।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर महिला की मौत का कारण स्पष्ट होगा तथा उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्‍यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं आनन्द

राजकुमार

राजकुमार

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: मेरठ में एक बुजुर्ग महिला की हत्या

शहर की खबरें
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

01 Oct 2026 | 9:32 pm
कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:16 pm
कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

01 Oct 2026 | 9:09 pm
महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

01 Oct 2026 | 8:32 pm
मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

01 Oct 2026 | 8:27 pm