Wife Threatens to Husband: ‘सौरभ की तरह काटकर ड्रम में भर दूंगी’ पत्नी की धमकी के बाद दहशत में पति, थाने पहुंचकर बताई करतूत
Wife Threatens to Husband: ‘सौरभ की तरह काटकर ड्रम में भर दूंगी’ पत्नी की धमकी के बाद दहशत में पति, थाने पहुंचकर बताई करतूत | Saurabh Rajput Latest News Today

Wife Threatens to Husband: 'सौरभ की तरह काटकर ड्रम में भर दूंगी' / Image Source: Grok AI Generated
- पत्नी ने धमकी दी- "सौरभ की तरह काटकर ड्रम में भर दूंगी"
- घायल पति ने पुलिस से शिकायत की
- सौरभ हत्याकांड का असर- सोशल मीडिया पर मीम्स
मेरठ: Saurabh Rajput Latest News Today सौरभ हत्याकांड मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। आरोपी मुस्कान और आशिक की गिरफ्तारी के बाद एक के बाद एक कई राज खुल रहे हैं। लेकिन इस घटना ने समाज पर ऐसा असर डाला कि सोशल मीडिया पर नीले ड्रम और सीमेंट की बोरी के मीम्स बनाए जा रहे हैं तो दूसरी ओर मामूली बहस में पत्नियां अपने पति को मारकर नीले ड्रम में भर देने की धमकी दे रही है। जी हां ऐसा हुआ है और वो भी मेरठ मे ही। तो चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला?
Saurabh Rajput Latest News Today मिली जानकारी के अनुसार मेरठ में रहने वाले एक दंपति का बीती रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि पत्नी ने अपने पति सिर ईंट से फोड़ दिया और उसका हाल सौरभ की तरह करने की धमकी दे डाली। पत्नी ने अपने पति को धमकी देते हुए कहा कि अगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो काटकर ड्रम में भर दूंगी। घायल पति थाने पहुंचा और पुलिस को पूरा मामला बताया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। वहीं पत्नी इन आरोपों को झूठा बता रही है।
मेरठ के कंकड़खेड़ा क्षेत्र में हाईवे स्थित एक कॉलोनी निवासी युवक ने बताया कि उसकी पत्नी आए दिन उसके साथ झगड़ा करती है। कई बार मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव कराया। रविवार रात युवक शराब पीकर घर पहुंचा तो किसी बात पर पत्नी से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि पत्नी ने उसके हाथ में दांतों से काट खाया और गहरा घाव कर दिया। इसके बाद जब युवक सो गया तो सुबह पत्नी ने उसे खींचकर उठाया। युवक ने विरोध किया तो आरोप है कि पत्नी ने धमकी दे डाली कि नींद नहीं टूटी तो सिर में ईंट मार देगी। युवक दोबारा सो गया तो आरोप है कि पत्नी ईंट लेकर आई और पति के सिर में मारकर उसे घायल कर दिया। युवक के चेहरे पर नाखून के भी निशान थे। आरोप है कि हंगामा होने पर पत्नी ने धमकी दी कि अगर हरकतों से बाज नहीं आया तो उसे ब्रह्मपुरी में हुए हत्याकांड की तरह काटकर ड्रम में भर दूंगी।
बता दें कि पिछले तीन मार्च को मेरठ में मुस्कान रस्तोगी नाम की एक पत्नी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत को चाकुओं के वार से मौत के घाट उतार दिया था। मुस्कान-साहिल ने सौरभ के शव के टुकड़े करके उनको नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम में पैक कर सीमेंट से सील कर दिया था। इस घटना ने देश भर में लोगों को झकझोर कर रख दिया है। मुस्कान-साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों जेल में हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सौरभ हत्याकांड मेरठ में हुआ था, जिसमें पत्नी मुस्कान ने प्रेमी के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर शव के टुकड़े कर ड्रम में भर दिया था। अब मेरठ में एक अन्य पत्नी ने अपने पति को उसी तरह मारने की धमकी दी, जिससे यह मामला चर्चा में आ गया।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Saurabh Rajput Latest News Today: Wife Wife Threatens to Husband due to Normal Argument
MEERUT
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm