BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

मेरठ में बेटे ने मां की हत्या की, गिरफ्तार हुआ

मेरठ में बेटे ने मां की हत्या की, गिरफ्तार हुआ

मेरठ में बेटे ने मां की हत्या की, गिरफ्तार हुआ
Bhasha
Published: 30 Mar 2026 | 12:18 amModified: 30 Mar 2026 | 12:18 am

मेरठ (उप्र), 29 मार्च (भाषा) मेरठ जिले में एक व्यक्ति ने अपनी मां की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना अकबरपुर गढ़ी क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी में शनिवार सुबह हुई, जहां 50 वर्षीय निर्मला की उनके छोटे बेटे संजय दास ने हत्या कर दी।

आरोपी ने घटना के बाद लोगों को गुमराह करने की कोशिश करते हुए मां की हृदयाघात से मौत होने की बात बतायी।

थानाध्यक्ष शशांक द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लाया गया, जहां मृतका के बड़े बेटे विपुल ने अंतिम संस्कार किया।

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी मां का उसके साथ अक्सर झगड़ा होता था और वह उसे ताने देती थी।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने पहले अपने बच्चे की हत्या कर दी थी, जिसके कारण उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी और इसी बात को लेकर मां उसे ताने देती थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। 2024 में उसके खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था, जबकि 2025 में मारपीट का एक अन्य मामला दर्ज है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं. सलीम गोला

गोला

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: मेरठ में बेटे ने मां की हत्या की, गिरफ्तार हुआ

People also search for:inMurdermurder in upup
शहर की खबरें
संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

01 Oct 2026 | 12:27 am
नीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की

नीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की

01 Oct 2026 | 12:15 am
जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:53 pm
रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:22 pm
मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

30 Sept 2026 | 11:22 pm
टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 10:57 pm
सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

30 Sept 2026 | 10:07 pm
सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द

सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द

30 Sept 2026 | 9:51 pm