Meerut News: भाजपा नेता ने युवक से सड़क पर रगड़वाई नाक, वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार
BJP leader arrested : सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकुल चपराणा अपने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों को धमकाते और उनकी कार …

- ऊर्जा मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के दफ्तर के नीचे पार्किंग विवाद
- विपक्षी दलों ने भाजपा पर निशाना साधा
- भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने किया किनारा
मेरठ: BJP leader arrested , उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दो युवकों से अभद्रता करने और एक युवक से सड़क पर नाक रगड़वाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना 19 अक्टूबर की रात मेडिकल थानाक्षेत्र के तेजगढ़ी इलाके में हुई थी।
सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकुल चपराणा अपने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों को धमकाते और उनकी कार के शीशे तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता और सड़क पर सिर झुकाकर नाक रगड़ता दिखाई दे रहा है जबकि एक अन्य युवक उसे गालियां दे रहा है।
ऊर्जा मंत्री के दफ्तर के नीचे पार्किंग विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना ऊर्जा मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के दफ्तर के नीचे पार्किंग विवाद के दौरान हुई। घटना के समय पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद थे लेकिन उन्होंने आरोपियों को रोकने का प्रयास नहीं किया।
पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद मामले पर संज्ञान लिया गया और जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों में पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी विकुल चपराणा को गिरफ्तार कर लिया गया।
विपक्षी दलों ने भाजपा पर निशाना साधा
मेडिकल थाना प्रभारी शीलेष कुमार के अनुसार, शिकायत पीड़ित युवक सत्यम रस्तोगी के भाई आदित्य रस्तोगी ने दर्ज कराई थी और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा पर निशाना साधा।
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर कहा, “भाजपाई सत्ता के अहंकार में चूर होकर किसी को भी अपमानित करने से नहीं चूकते हैं। भाजपाई न भूलें, एक न एक दिन हर दंभ का अंत होता है।” कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, “यह भाजपा का असली चेहरा है, जहां नेता खुद को राजा और जनता को तुच्छ समझते हैं।”
भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने किया किनारा
ऊर्जा मंत्री तोमर ने स्थानीय मीडिया से कहा कि उनका इस विवाद से कोई संबंध नहीं है। भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “वीडियो हमारे संज्ञान में आया है, पार्टी इस तरह के व्यवहार को स्वीकार नहीं करती। मामले की जानकारी प्रदेश और क्षेत्रीय नेतृत्व को भेज दी गई है।”
ये भी पढ़ें:
read more: उप्र: प्रेम प्रसंग की वजह से युवक की हत्या, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: UP: BJP leader arrested for rubbing nose with youth on road
MEERUT
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 amसंभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की
01 Oct 2026 | 12:27 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amनीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की
01 Oct 2026 | 12:15 amजापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:53 pmरक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:22 pm