BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

IBC24 Mind Summit: मिनी एम्स के नाम से जाना जाता था सीएम साय का दिल्ली आवास! पीएम राहत कोष से गरीबों के इलाज के लिए निकलवाए थे इतने रुपए

IBC24 Mind Summit : मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमार जनों का इलाज कराना मेरी हॉबी में है और जब हम एमएलए बने तब से इसमें विशेष रुचि है और जब …

IBC24 Mind Summit: मिनी एम्स के नाम से जाना जाता था सीएम साय का दिल्ली आवास! पीएम राहत कोष से गरीबों के इलाज के लिए निकलवाए थे इतने रुपए
Dr.Anil Shukla
Published: 14 Dec 2025 | 12:21 amModified: 14 Dec 2025 | 12:24 am
HIGHLIGHTS
  1. पूरे देश से लोग इलाज के लिए जाते थे दिल्ली एम्स : CM Sai
  2. रूम को बना के रखते थे पूरा मिनी एम्स : CM Sai
  3. मेरी हर चिट्ठी में स्वीकृत करते थे पैसा : CM Sai

IBC24 Mind Summit: रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर आज मध्य भारत का सबसे बड़ा और विश्वसनीय न्यूज चैनल आईबीसी 24 छत्तीसगढ़ सरकार को ‘माइंड समिट’ के तौर पर मंच प्रदान कर रहा है। इस समिट में हम छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों से जहां उनके दो साल के अनुभव पर चर्चा कर रहे हैं, तो वहीं आने वाले तीन सालों के लिए विकास और जनकल्याण के रोडमैप को भी जानने की कोशिश कर रहे हैं।

इस दौरान आईबीसी24 के मंच पर आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकार की दो साल की उपलब्धियां बताई और कई सवालों के जवाब भी दिए।

जब मुख्यमंत्री से यह पूछा गया कि जब आप केंद्र में थे, दिल्ली में सांसद रहे केंद्रीय राज्य मंत्री रहे तब ऐसा सुनने में आता है कि जो आपका आवास था वहां पर तो वो मिनी एम्स के नाम से जाना जाता था। छत्तीसगढ़ से लोग आके वहां पर रुकते थे उनकी आप उनकी मदद करते थे। उसके बारे में कुछ किस्सा हमारे दर्शकों को बताइए।

पूरे देश से लोग इलाज के लिए जाते थे दिल्ली एम्स

IBC24 Mind Summit:  इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमार जनों का इलाज कराना मेरी हॉबी में है और जब हम एमएलए बने तब से इसमें विशेष रुचि है और जब सांसद बने 99 में तो उस समय एक ही एम्स होता था दिल्ली में और भारी प्रेशर होता था। पूरे देश से लोग इलाज के लिए जाते थे तो हमारे क्षेत्र से भी बहुत जाते थे, ऐसा केस पहली बार आया, जब एक हमारे क्षेत्र का ही ड्राइवर था और ड्राइवर का एक्सीडेंट हो गया था तो यहां पर उसको चोट आई थी और मांस का लोथड़ा बढ़ के 16 किलो का हो गया था। तो हमेशा वो चादर ओढ़े रहता था। जैसे बच्चे को गोदी किया है। बाद में उसको ड्राइविंग करने में भी दिक्कत आने लगा। काहे कि स्टीयरिंग और वो बीच में वो प्रॉब्लम होता था। जब वह हमारे सामने आया तो हम उसको एम्स में ले गए और 16 किलो का मांस का लोथड़ा काट के निकाले थे। वहां बहुत प्रेशर होता था और एक-एक फ्लैट हम लोगों को मिलता था वहां पर दिल्ली में सांसद के नाते, हमेशा भरे रहते थे।

रूम को बना के रखते थे पूरा मिनी एम्स

सीएम ने कहा कि हम अपना खाली एक बेड भर सुरक्षित रखते थे। दिलीप सिंह दुबे जी उस समय सांसद होते थे और अटल जी की सरकार में राजमंत्री के रूप में भी काम किए तो कभी-कभी अचानक वो हमारे रूम में आ जाते थे। वाकिंग में निकलते थे तो हमारे फ्लैट के नीचे ही चाय का कैंटीन था तो कभी-कभी वो चाय पी के हमारे यहां जाते थे। तो देखते थे पूरा सामान बिखरा पड़ा है। ऐसा वैसा है बोलते थे यार तुम रहते कैसे हो ऐसे में तो पूरा मिनी एम्स बना के रखे हो। फिर हम लोगों ने निवेदन किया था श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी से कि आप अन्य प्रदेशों में भी एम्स के ब्रांचेस खोलेंगे तो यहां जो प्रेशर है वो कम होगा और उन्होंने हम लोगों की बात मानी थी और उस समय छह प्रदेशों में एम्स की स्वीकृति हुई थी जिसमें हमारा छत्तीसगढ़ भी था।

मेरी हर चिट्ठी में स्वीकृत करते थे पैसा

IBC24 Mind Summit:  उस समय यहां सरकार अपनी थी छत्तीसगढ़ में 2000 के बाद में तो डॉक्टर साहब भी बोलते थे कि सबसे ज्यादा अगर कोई चिट्ठी लिखता है बीमारी की इलाज के लिए तो आप ही लिखते हो और उनको भी हम धन्यवाद देना चाहेंगे कि हर चिट्ठी में वो पैसा स्वीकृत करते थे। इस तरह से मतलब ये हमारी हॉबी ही रही है और उस समय प्रधानमंत्री राहत कोष होता है, एक पीएम साहब के अंडर में तो जब नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो उसमें उन्होंने टाइम फिक्स कर दिया, मतलब पैसा सेंशन होना चाहिए और संबंधित अस्पताल के अकाउंट में पैसा मतलब जाना चाहिए। हमको जब अगले चुनाव की तैयारी करनी थी।

यह भी पढ़ें

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: IBC24 Mind Summit: Does CM Sai read comments on his statements on social media? He calls IBC24 his favorite channel

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री

UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री

01 Oct 2026 | 6:32 pm