BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

IBC24 News Mind Summit: 18 लाख पीएम आवास.. 3100 में धान की खरीदी.., IBC24 पर सीएम साय ने गिनाई अपनी सरकार की दो साल की उपलब्धियां

IBC24 News Mind Summit: 18 लाख पीएम आवास.. 3100 में धान की खरीदी.., IBC24 पर सीएम साय ने गिनाई अपनी सरकार की दो साल की उपलब्धियां,

IBC24 News Mind Summit

IBC24 News Mind Summit

Dageshwar Dewangan
Published: 13 Dec 2025 | 11:49 pmModified: 13 Dec 2025 | 11:50 pm

रायपुर: IBC24 News Mind Summit छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने आज अपने कार्यकाल के दो साल पूरे कर लिए हैं।इन दो वर्षों में सरकार ने किन चुनौतियों का सामना किया, अपने चुनावी वादों को किस हद तक जमीन पर उतारा और शासन–प्रशासन के स्तर पर क्या ठोस बदलाव किए? इन्हीं अहम सवालों के जवाब तलाशने के लिए IBC24 ने ‘माइंड समिट 2025’ स्टूडियो एडिशन का आयोजन किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के दो साल के काम को लेकर बताए।

IBC24 News Mind Summit बीजेपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सीएम साय ने कहा कि प्रदेश की जनता का मैं दिल से आभार करता हूं कि उन्होंने बीजेपी के रीति नीति पर भरोसा जताया। पीएम मोदी की गारंटी पर विश्वास किया और 2023 के चुनाव में जनादेश दिया। देश के पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ जनता से अनेकों वादे किए थे। मात्र दो साल के कम समय में मोदी की गारंटी के अधिकांश बड़े बड़े काम को पूरा किए हैं। पिछली सरकार में गरीब लोगों को पीएम आवास से वंचित किया गया था। हर गरीब का एक सपना होता है कि उनका भी एक घर हो। लेकिन उनका हक ​छीना गया था। पूरे पांच साल में एक भी गरीबों का मकान नहीं बना था और पीएम मोदी ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि बीजेपी की सरकार छत्तीसगढ़ में बनती है तो सबसे पहला काम होगा कि 18 लाख गरीब लोगों को पीएम आवास स्वीकृत करेगा। 13 दिसंबर को सरकार शपथ ली और 14 दिसंबर 2023 पहली ही कैबिनेट बैठक में 18 लाख गरीब लोगों को पीएम आवास स्वीकृत किया और जो 40 प्रतिशत राज्यांश देना पड़ता है जिसमें 60 प्रतिशत भारत सरकार का रहता है। तो हमने कैबिनेट में 40 प्रतिशत राज्यांश दिए और आज दो सालों में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हो गए हैं। लाखों लोग गृह प्रवेश भी कर चुके हैं।

पिछले समय पीएम मोदी बिलासपुर आए थे। तो उन्होंने एक साथ 3 लाख लोगों को ​गृह प्रवेश कराए थे। जिसके कुछ ही महीने बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज ​सिंह चौहान आए थे। तो उनके कमलों से 51 हजार लोगों को गृह प्रवेश कराया था और अभी एक नवंबर स्थापना दिवस के दिन पीएम मोदी आए थे तो उस दिन करीब चार लाख लोगों ने गृह प्रवेश किया था। तो इस तरह से हम लोगों ने ये चुनौती को पूरा किया। छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है। यहां 80 प्रतिशत लोग खेती पर आधारित है तो किसानों से भी वादा था कि हम सरकार में आएंगे तो प्रति एकड़ 21 कुंटल धान खरीदेंगे और 3100 रुपए में धान खरीदेंगे और अभी दो साल हो गए अब तीसरा साल सरकार धान खरीद रही है। और पिछले दो वर्षों में 24 लाख से ज्यादा किसानों का धान खरीदे। एक सौ 45 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी किए और एक तीसरों कीमत भी दिए। जो अंतर की राशि है धान खरीदी समाप्त होने के एक सप्ताह के भीतर सभी 24 लाख किसानों के खातों में अंतर की राशि भी भेजने का काम किए।

https://www.youtube.com/watch?v=nvX2JQc3m4A

इन्हें भी पढ़े:-

Anganwadi Worker Salary News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के मानदेय में होगी बढ़ोत्तरी? मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया बड़ा खुलासा

IBC24 Mind Summit Breaking: जिला अध्यक्षों के पद बेचे गए...आपके खेमे के कितने नेताओं को मिली जिम्मेदारी? टीएस सिंहदेव ने कह दी खरी—खरी

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan
Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...

Web Title: On IBC24, CM Sai highlighted the achievements of his government during its two years in power

शहर की खबरें
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm