BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Kisan Suicide News: आदतन शराबी था किसान, धान के मिल चुके थे पैसे, इस वजह से हुई मौत, मोहला मानपुर के किसान की खुदकुशी के मामले में जिला प्रशासन का आया बयान

Kisan Suicide News: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले से सामने आए किसान आत्महत्या के मामले ने प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

kisan suicide news

kisan suicide news

muskan mishra
Published: 24 Jan 2026 | 12:33 pmModified: 24 Jan 2026 | 1:45 pm
HIGHLIGHTS
  1. मानपुर–मोहला में किसान आत्महत्या
  2. कांग्रेस ने सरकार पर आरोप
  3. धान खरीदी न होने का दावा

मानपुर: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले से सामने आए किसान आत्महत्या के मामले काफी तूल पकड़ रहा है। एक किसान द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के बाद कांग्रेस और प्रशासन की ओर से इस घटना को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। जहां कांग्रेस ने इसे धान खरीदी व्यवस्था की विफलता बताया है, वहीं प्रशासन ने आत्महत्या के पीछे मानसिक तनाव और आर्थिक दबाव को कारण बताया है।

Kisan Suicide News: किसान की आत्महत्या को लेकर कांग्रेस का बयान

इस मामले में कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि किसान धान खरीदी केंद्र में धान नहीं लिए जाने से बेहद परेशान था। किसान का टोकन कटने के बावजूद जब खरीदी केंद्र पर धान लेने से मना कर दिया गया, तो वह मानसिक रूप से टूट गया और इसी कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। उन्होंने सरकार से मांग की कि धान खरीदी व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए और धान खरीदी की तारीख बढ़ाई जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

Kisan Aatmhatya News: प्रशासन का भी बयान आया सामने

वहीं दूसरी ओर, प्रशासन ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, किसान ने धान खरीदी के कारण नहीं बल्कि मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की है। पुलिस द्वारा किए गए पंचनामे और जांच में सामने आया है कि किसान ट्रैक्टर की किस्त नहीं चुका पाने के कारण लंबे समय से तनाव में था। प्रशासन का कहना है कि आत्महत्या का धान बेचने या धान खरीदी केंद्र से कोई सीधा संबंध नहीं है।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि किसान एमएमसी (MMC) का निवासी था और उसने वहां लगभग 3 लाख रुपये का धान पहले ही बेच दिया था। इसके अलावा, जिस व्यक्ति ने किसान का धान बोया था, उसने खेत की मालिक किसान की मां को 60 हजार रुपये पहले ही दे दिए थे। खेत किसान की मां के नाम पंजीकृत था और भुगतान भी उन्हीं को किया गया था। यह जानकारी वीडियो बयान और पुलिस पंचनामे में भी दर्ज है। प्रशासन की ओर से यह भी बताया गया है कि, किसान को शराब की लत थी।

Manpur Kisan Suicide News: किसान के भाई का लिखित बयान आया सामने

पुलिस के अनुसार, किसान के भाई ने इस संबंध में लिखित बयान दिया है, जिसमें आत्महत्या को धान खरीदी से जोड़ने से इनकार किया गया है। पंचनामे में गांव के सरपंच और अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं, जिससे प्रशासन अपने दावे को मजबूत बता रहा है। इसके साथ ही मृत्यु पंचनामे में यह भी उल्लेख है कि किसान नियमित रूप से शराब का सेवन करता था और मानसिक तनाव में रहता था।

प्रशासन ने यह भी बताया कि किसान 19 तारीख को दोपहर करीब 12 बजे एमएमसी में अपने घर से निकला था, जबकि आत्महत्या की पुष्टि शाम के समय हुई। ऐसे में प्रशासन का कहना है कि किसी तात्कालिक धान खरीदी संबंधी घटना और आत्महत्या के बीच प्रत्यक्ष कारण परिणाम का संबंध स्थापित नहीं होता।

इन्हें भी पढ़ें :-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Farmer Suicide News: Tokens were cut, yet the paddy was returned! Politics heated up in Chhattisgarh after a farmer's death, with the administration and the Congress facing off.

शहर की खबरें

मोहला-मानपुर

और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

30 Sept 2026 | 3:14 pm
SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी

SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी

30 Sept 2026 | 2:59 pm
भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

30 Sept 2026 | 2:49 pm