BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Mohla Manpur News: विधायक के गृहग्राम में स्कूल की बदहाली! दो साल में ही 1.20 करोड़ की बिल्डिंग हुई जर्जर, छत से टपक रहा पानी

Mohla Manpur News: विधायक के गृहग्राम में स्कूल की बदहाली! दो साल में ही 1.20 करोड़ की बिल्डिंग हुई जर्जर, छत से टपक रहा पानी

Mohla Manpur News, school building collapse, Mohla Manpur school issue, Pana Baras village school, poor construction quality, government school damage,

Mohla Manpur News, school building collapse, Mohla Manpur school issue, Pana Baras village school, poor construction quality, government school damage,

tikesh Kumar
Published: 31 Jul 2025 | 12:36 pmModified: 31 Jul 2025 | 12:36 pm
HIGHLIGHTS
  1. मानपुर के हायर सेकेंडरी स्कूल की बदहाली,
  2. दो साल में ही स्कूल भवन जर्जर,
  3. स्कूल की छत टपकी, दीवारों में सीलन,

मोहला-मानपुर: Mohla Manpur News: जिले में एक बार फिर प्रकृति ने घटिया निर्माण कार्य की पोल खोल दी है। मामला है मानपुर ब्लॉक के पानाबरस गांव का जो स्थानीय विधायक का गृहग्राम भी है। जहाँ महज दो साल पहले एक करोड़ बीस लाख की लागत से बना हायर सेकेंडरी स्कूल अब खस्ताहाल हो चुका है।

Read More : मध्यप्रदेश में बाढ़-बारिश का कहर जारी, आज भी कई जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट, 20 साल में चौथी बार रिकॉर्ड बारिश

Mohla Manpur News: दो साल पहले पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लकमा द्वारा उद्घाटन किए गए 15 कमरों वाले इस स्कूल की छत से पानी टपक रहा है। दीवारों सहित ब्लैकबोर्ड में सीलन है जिससे करंट का खतरा बना हुआ है। साथ ही छत सहित ज़्यादातर कमरों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। छात्रों का कहना है कि छत से पानी उनकी कॉपियों और पुस्तकों पर गिरता है। पूरे कमरे की दीवारों से पानी रिसने के कारण कमरे में पानी भर जाता है। ऐसी स्थिति में कक्षा में बैठकर पढ़ाई पर ध्यान लगाना मुश्किल हो जाता है।

Uploads_MOHLA_MANPUR_AMBAGARH_3107 MMAC SCHOOL JARJAR NF8

Read More : नशे में धुत महिला जेल प्रहरी ने तेज़ रफ्तार गाड़ी ने चार लोगों को रौंदा, फिर करने लगी ये काम, वीडियो हुआ वायरल

Mohla Manpur News: स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि यदि पानी बिल्डिंग की दरारों से रिसकर बिजली की आपूर्ति तक पहुँचता है तो भविष्य में बच्चे इससे आहत हो सकते हैं। उन्होंने इस समस्या से कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है। सरपंच का भी कहना है कि भवन को बने महज दो साल ही हुए हैं और स्थिति यह है कि पूरे कमरे में पानी टपक रहा है। विधायक ने हायर सेकेंडरी स्कूलों के निर्माण में हुई अनियमितताओं पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि 1 करोड़ 20 लाख रुपये के बजट से दस हायर सेकेंडरी स्कूल बनाए गए लेकिन निर्माण और मूल्यांकन के समय कुछ महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान नहीं दिया गया।

Read More : राजधानी के होटल में दम घुटने से सीए की मौत, आत्महत्या के लिए ऑनलाइन खरीदा था हीलियम सिलेंडर, सुसाइड नोट पढ़कर सब हैरान

Mohla Manpur News: उन्होंने सरपंच से मूलभूत राशि का उपयोग कर निर्माण में सुधार करने को कहा है। साथ ही दोषी इंजीनियरों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा उनसे राशि वसूलने की मांग की है, क्योंकि एक साल बीत जाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस पूरे मामले को लेकर कलेक्टर तुलिका प्रजापति का कहना है कि वह एसडीएम को भेजकर स्कूल का अवलोकन करवाएंगी कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हुआ है या नहीं। यदि किसी मरम्मत की आवश्यकता है तो उसमें क्या किया जा सकता है इसकी जानकारी लेने के बाद आगे की कार्यवाही तय की जाएगी।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: स्कूल की छत से पानी टपकना, दीवारों में सीलन और बिजली के करंट का खतरा यह दर्शाता है कि निर्माण की "गुणवत्ता" बेहद खराब रही है, जिससे छात्रों की पढ़ाई और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Mohla Manpur News: School in MLA's home village in a bad condition

शहर की खबरें

मोहला-मानपुर

और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm