BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Morena Crime News : माँ बेटी को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम देने वाले गैंग का खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़े 7 आरोपी

Morena Crime News: मां-बेटी को बंधक बनाकर 15 लाख से ज्यादा कैश और सोने चांदी के आभूषण लूटने वाली गैंग के सात बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं।

Morena Crime News

Morena Crime News

Dr.Anil Shukla
Published: 22 Oct 2025 | 8:45 pmModified: 22 Oct 2025 | 9:05 pm
HIGHLIGHTS
  1. माँ बेटी को बंधक बनाकर 15 लाख की चोरी का बड़ा खुलासा
  2. अजय सविता ने लिखी थी पूरी स्क्रिप्ट
  3. पुलिस की गिरफ्त में 7 आरोपी ,तीन आरोपी अभी भी फरार

मुरैना : Morena Crime News, मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है। मां-बेटी को बंधक बनाकर 15 लाख से ज्यादा कैश और सोने चांदी के आभूषण लूटने वाली गैंग के सात बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। तीन आरोपी अभी भी फरार है।

आखिर क्या था पूरा मामला ?

मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के मुड़िया खेड़ा गांव में 15 अक्टूबर की दोपहर मावा व्यापारी नवल किशोर गुप्ता के घर एक हुंडई कार आकर रुकती है। कार से पांच हथियारबंद बदमाश उतरते हैं और दो लोग अंदर ही बैठे रहते हैं। बदमाश सीधे घर में घुसकर मां और बेटी को बंदूक की नोक पर बंधक बनाते हैं। घंटों तक उत्पात मचाते हैं। फिर व्यापारी के घर को खंगालकर 10 लाख से अधिक नगदी और 5 लाख से ज्यादा के जेवर समेटकर फरार हो जाते हैं।

अजय सविता ने लिखी थी पूरी स्क्रिप्ट

इस पूरी वारदात की स्क्रिप्ट आगरा के रहने वाले मास्टर माइंड अजय सविता ने लिखी थी। राजाखेड़ा (राजस्थान) से पांच और आगरा से चार बदमाशों को साथ लेकर गैंग ने योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। तीन आरोपी बाहर रेकी करते रहे और सात आरोपी कार में सवार होकर सीधे व्यापारी के घर पहुंचे।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस ने 200 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगालते हुए राजस्थान के धौलपुर जिले में दबिश दी और पांच बदमाशों को राउंडअप किया। पूछताछ में अजय सविता का नाम सामने आया जिसने व्यापारी के घर में छिपे कैश और आभूषण की जानकारी दी थी। पुलिस ने दबिश देकर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन अभी फरार हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों की तलाश में टीम लगी हुई है जल्द तीनों बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा

घटना ने उठाए प्रशासन पर सवाल

Morena Crime News, इस घटना ने जिले की कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है । लेकिन खुलासे के बीच बड़ा सवाल ये है कि क्या पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है या सच को छुपा रही है? मुरैना पुलिस पर उसी समय व्यापारियों के साथ-साथ राजनेताओं ने भी सवाल खड़े किए थे। पुलिस पर कांग्रेस -बीजेपी के नेताओं ने लगातार दबाव बनाना शुरू कर दिया तब जाकर पुलिस हरकत में आई थी।

इन्हें भी पढ़ें :

युवक ने दोस्त की छह साल की बेटी से किया दुष्कर्म, लड़की के पिता ने काटा आरोपी का गुप्तांग

Bahraich News: गैरमर्द से थे पत्नी के अवैध संबंध, पति ने हत्या कर शव बिस्तर के नीचे दफनाया, आरोपी गिरफ्तार

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Morena Crime News: Gang that held mother and daughter hostage and carried out crime exposed

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm