Morena Water Contamination : इंदौर के बाद इस नगर निगम में भी लोगों की जान से खिलवाड़! नलों में हो रही सीवर के पानी की सप्लाई, ऐसे खुली दावों की पोल
इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद मुरैना में भी पानी की गुणवत्ता को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। नगर निगम की लापरवाही से 8 से अधिक वार्डों …

Contaminated Water In Bhopal/ Image Source : AI GENERATED
- मुरैना के 8 से अधिक वार्डों में गंदे पानी की सप्लाई का खुलासा
- पानी की पाइपलाइनों में सीवर और नालियों का पानी मिला
- कलेक्टर और निगम कमिश्नर ने मौके पर पहुंचकर की जांच
मुरैना:स्वच्छता में सातवीं बार नंबर-1 आने वाले इंदौर शहर से एक ऐसी डरावनी तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरे मध्य प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इंदौर indore contaminated water के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं सैकड़ों लोग अस्पतालों में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। इस भयावह मंजर को देखने के बाद अब मुरैना जिला प्रशासन की भी नींद टूटी है।
इंदौर की घटना के बाद जगा जिला प्रशासन
इंदौर Indore Water Tragedy की घटना के बाद मुरैना में भी गंदे पानी को लेकर शिकायतें सामने आईं। इन शिकायतों के बाद मुरैना जिले के कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर जांच के लिए मौके पर पहुंचे। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मुरैना नगर निगम की भारी लापरवाही के कारण 8 से अधिक वार्डों में पिछले कई दिनों से गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा था। हैरानी की बात यह रही कि पीने के पानी की पाइपलाइनों में सीवर और नालियों का गंदा पानी मिलकर लोगों के घरों तक पहुंच रहा था।
भोपाल की टीम गलियों में घूमकर कर रही जांच Morena Water Contamination
मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर और निगम कमिश्नर ने जांच कर आगे की कार्रवाई शुरू की। इंदौर हादसे के बाद भोपाल से आई टीम भी लगातार गलियों में घूमकर जांच कर रही है। आपको बता दें कि भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं हजारों लोगों का इलाज जारी है। इस पूरे मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गंभीरता दिखाते हुए मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
कॉन्टैमिनेटेड का मतलब क्या होता है?
कॉन्टैमिनेटेड (Contaminated) का सरल अर्थ है 'दूषित' या 'अपवित्र'। जब किसी शुद्ध पदार्थ (जैसे पानी, भोजन या हवा) में कोई बाहरी हानिकारक तत्व जैसे बैक्टीरिया, रसायन, सीवर का पानी या गंदगी मिल जाती है, तो उसे 'कॉन्टैमिनेटेड' कहा जाता है। जब पानी 'कॉन्टैमिनेटेड' हो, तो सीधा नल का पानी पीना जानलेवा हो सकता है। इससे हैजा, टाइफाइड और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियां फैलती हैं। यदि नल के पानी का रंग या गंध बदली हुई लगे, तो उसका उपयोग तुरंत बंद कर दें।
ये भी पढ़ें
- CG Mahila Congress New President: छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के लिए दिल्ली में इंटरव्यू.. प्रदेश के इन नेताओं को आलाकमान का बुलावा
- Donald Trump Tariffs News: डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर दी भारत को धमकी.. प्रधानमंत्री मोदी को बताया “अच्छा इंसान”.. सुनें अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कई लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Morena Water Crisis: Contaminated Water Supplied in 8 Wards
मुरैना
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am