Morena Crime News: बदमाशों का आतंक! सगाई से लौट रहे दंपति पर हमला, पति को गोली मारकर पत्नी से लूटे जेवर
बदमाशों का आतंक! सगाई से लौट रहे दंपति पर हमला…Morena Crime News: Terror of miscreants! Couple returning from engagement attacked

Morena Crime News | Image Source | IBC24
- मुरैना में सनसनीखेज वारदात,
- सगाई से लौट रहे दंपति पर हमला,
- पति को गोली मारकर लूटे गए जेवर,
मुरैना: Morena Crime News: जिले के महुआ थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सगाई समारोह से लौट रहे एक दंपति पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। यह घटना उसैद गांव के पास की है जहाँ बदमाशों ने पति को गोली मार दी और पत्नी से जेवर लूटकर मौके से फरार हो गए।
Morena Crime News: जानकारी के मुताबिक दंपति किसी रिश्तेदार की सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रहा था तभी पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने रास्ते में उन्हें रोका और लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर पति को गोली मार दी गई जिसके बाद उन्होंने महिला के गहने और अन्य कीमती सामान लूट लिया।
Morena Crime News: गोली लगने से घायल पति को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरे इलाके में नाका बंदी कर दी गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "सगाई से लौट रहे दंपति पर हमला" मुरैना जिले के महुआ थाना क्षेत्र में उसैद गांव के पास शनिवार रात हुआ।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Morena Crime News: Terror of miscreants! Couple returning from engagement attacked
मुरैना
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm