BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Morena News: किसान ने मांगा रास्ता तो हो गई जंग! दबंगों ने अन्नदाता के साथ की सरेआम ऐसी बदसलूकी, पूरा मामला जानकर कांप उठेगी रूह

मुरैना में शराबी बारातियों ने रास्ता मांगने पर किसान की धान से भरी ट्रैक्टर–ट्रॉली में आग लगा दी। ट्रॉली जलकर राख हो गई और किसान की पीठ झुलस गई। पुलिस …

Morena News

Morena News

IBC24 Digital
Published: 23 Nov 2025 | 11:04 pmModified: 23 Nov 2025 | 11:51 pm
HIGHLIGHTS
  1. शराबी बारातियों ने किसान की ट्रैक्टर–ट्रॉली में आग लगाई ।
  2. किसान की पीठ झुलसी, राहगीरों ने तुरंत अस्पताल पहुँचाया।
  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, आरोपी फरार।

Morena News मुरैना : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है। एम.एस. रोड पर बारात में शामिल शराबियों ने किसान की धान की पराली से भरी ट्रैक्टर–ट्रॉली में आग लगा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते ट्रैक्टर, ट्रॉली और पूरा चारा राख हो गया। इस पूरी घटना में किसान की पीठ भी झुलस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसान को अस्पताल पहुँचाया। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश कर जांच में जुट गई है।

रास्ता मांगने पर हुआ विवाद

Morena Newsमिली जानकारी के अनुसार, घटना शहर के एम.एस. रोड पर अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति के पास हुई है। शराब के नशे में धुत बाराती सड़क पर खड़े थे। इसी दौरान किसान ने ट्रैक्टर–ट्रॉली को निकालने के लिए रास्ता मांगा, तो बारातियों ने विवाद शुरू कर दिया। शराबियों ने गुस्से में ट्रॉली में भरी धान की पराली में आग लगा दी। कुछ ही मिनटों में आग भड़क उठी और ट्रैक्टर–ट्रॉली धूं -धूं कर जलने लगी। ट्रॉली में आग लगने के बाद शराबी मौके से फरार हो गए। किसान ट्रैक्टर से कूदकर जान बचाने में सफल रहा, लेकिन उसकी पीठ झुलस गई।

राहगीरों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी, साथ ही 112 की मदद से किसान को अस्पताल पहुंचाया। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर किसान के बयान के आधार पर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश जारी है, वहीं इस घटना से किसान को लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह घटना मुरैना जिले के एम.एस. रोड पर, अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के पास हुई।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

IBC24 Digital
IBC24 Digital

IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।

और भी पढ़ें...

Web Title: Farmer’s Tractor-Trolley Set on Fire by Drunk Wedding Guests in Morena

शहर की खबरें
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm