BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Morena Car Accident: एक पल की लापरवाही ने छीनी घर की खुशियां, 50 फीट नीचे जा गिरी तेज़ रफ़्तार कार, तस्वीर देख काँप उठेगी रूह

मुरैना में नेशनल हाईवे 552, भजपुरा रोड पर तेज़ रफ़्तार कार सड़क से 50 फीट नीचे खेतों में गिरने से एक युवक की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर …

Morena Car Accident

Morena Car Accident

Sneha Singh
Published: 09 Dec 2025 | 12:24 pmModified: 09 Dec 2025 | 1:07 pm
HIGHLIGHTS
  1. मुरैना में तेज़ रफ़्तार कार सड़क से 50 फीट नीचे खेतों में गिरी।
  2. हादसे में चारों युवकों में से एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल।
  3. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

Morena Car Accident मुरैना: मध्य प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज़ प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से हादसों की खबरें सामने आती हैं। ताज़ा मामला आधी रात को नेशनल हाईवे 552, भजपुरा रोड से सामने आया है। देर रात पोरसा थाना इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज़ रफ़्तार कार सड़क से करीब 50 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। कार सवार चार युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामला दर्ज करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

50 फीट नीचे खेतों में जा गिरी कार

Morena Car Accident मिली जानकारी के अनुसार, चारों युवक भिंड के रहने वाले हैं और चारों गलेथा गांव, मुरैना से शगुन-फलदान चढ़ाकर वापस लौट रहे थे। कार तेज़ गति में आगे बढ़ रही थी, तभी नेशनल हाईवे 552, भजपुरा रोड, पोरसा थाना इलाके के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। कार कई बार पलटी खाती हुई दूर जाकर रुकी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

Morena Car Accident कार में बैठे चारों युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने मौके की सूचना पोरसा पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत पहुंची और युवकों को कार से बाहर निकाला और मृत युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा । पुलिस ने मामला दर्ज कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल इस पूरी घटना में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि मृत युवक के घर में शोक का माहौल है।

https://youtu.be/S0CqCLFz21Q?si=_EZ-cfF1ulS0s40z

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह हादसा आधी रात को नेशनल हाईवे 552, भजपुरा रोड, पोरसा थाना इलाके में हुआ।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Fatal Car Accident in Morena: One Dead, Three Injured as Vehicle Falls 50 Feet into Field

शहर की खबरें
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

30 Sept 2026 | 3:59 pm
सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब

Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब

30 Sept 2026 | 2:19 pm
Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत

Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत

30 Sept 2026 | 2:09 pm