Morena Loot News: मुरैना में हथियारबंद बदमाशों का कहर, मां-बेटी को बंधक बनाकर घर से लूट ले गए बेटी की शादी के गहने, उठे सवाल…
मध्य प्रदेश के मुरैना शहर के मुड़िखेड़ा क्षेत्र में बुधवार को एक सनसनीखेज डकैती ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। डेयरी संचालक नवल किशोर गुप्ता के घर पर …

Morena Loot News
- मुरैना के मुड़िखेड़ा क्षेत्र में दिनदहाड़े डकैती
- पांच हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की
- मां-बेटी को बंधक बनाकर गहने और नकदी लूटी
Morena Loot News: मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना शहर के मुड़िखेड़ा क्षेत्र में बुधवार को एक सनसनीखेज डकैती ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। डेयरी संचालक नवल किशोर गुप्ता के घर पर दिनदहाड़े पांच हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला और घर की तीन परतों वाली सुरक्षा को चकमा देते हुए सीधे अंदर दाखिल हो गए। बदमाशों ने घर की महिलाओं, सरोज गुप्ता और उनकी बेटी सिमरन को न सिर्फ बंधक बनाया, बल्कि उनके साथ मारपीट कर, कट्टे का डर दिखाकर करीब आधे घंटे तक लूटपाट मचाई।
क्या है पूरा मामला ?
Morena Loot News: पीड़ितों के मुताबिक बदमाशों ने घर में घुसते ही सख्ती से पूछताछ शुरू कर दी और बार-बार “अंबाह वाला हार” के बारे में जानकारी मांगते रहे। सरोज गुप्ता ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें बेसबॉल बैट से मारा और उनकी सांस की दवा तक छीन ली। सिमरन ने तो यह तक बताया कि एक बदमाश ने उसके मुंह में कट्टे की नली घुसा दी और गहनों व कैश की मांग करता रहा। यह पूरी घटना इतनी भयावह थी कि मां-बेटी अभी भी सदमे में हैं।
10 लाख से ज्यादा की लूट
Morena Loot News: बदमाशों ने करीब 10 से 12 लाख रुपये नकद, आठ सोने की अंगूठियां, दो चेन, एक ब्रासलेट समेत अन्य कीमती सामान लूट लिया। गहने वो थे जो नवल किशोर गुप्ता ने अपनी बेटी की शादी के लिए पहले से बनवाकर रखे थे।
सिमरन ने बताया कि जब बदमाश घर में घुसे, उस वक्त वह अपनी सहेली से फोन पर बात कर रही थी। बातचीत के दौरान सहेली ने घटना की चीख-पुकार सुनी और तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन अफसोस, पुलिस वक्त पर नहीं पहुंच सकी। जब तक पुलिस आई, तब तक बदमाश लूटपाट कर मौके से फरार हो चुके थे।
घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत और आक्रोश का माहौल फैल गया। एसपी समीर सौरभ, एएसपी सुरेंद्र पाल सिंह, थाना पुलिस के साथ डॉग स्क्वॉड, फिंगरप्रिंट व साइबर टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल से एक बदमाश की साफी (गमछा) बरामद हुई है, जो अब पुलिस के लिए एक अहम सुराग माना जा रहा है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: घटना मुरैना शहर के मुड़िखेड़ा क्षेत्र में बुधवार को दिन के समय हुई।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Morena Loot News: Armed criminals wreak havoc in Morena, taking mother and daughter hostage and looting the daughter's wedding jewellery
मुरैना
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm