BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Morena News: ‘मेरा बच्चा बदल दिया!’, जिला अस्पताल में नवजात बदलने पर मची अफरा-तफरी, परिजनों ने किया हंगामा, अब होगी DNA जांच

Morena News: ‘मेरा बच्चा बदल दिया!’, जिला अस्पताल में नवजात बदलने पर मची अफरा-तफरी, परिजनों ने किया हंगामा, अब होगी DNA जांच

Morena News

Morena News

tikesh Kumar
Published: 24 Jul 2025 | 9:41 amModified: 24 Jul 2025 | 9:41 am
HIGHLIGHTS
  1. जिला अस्पताल में नवजात बदलने का आरोप,
  2. परिजनों ने किया हंगामा,
  3. अस्पताल में अफरा-तफरी,

मुरैना: Morena News: मध्यप्रदेश के मुरैना जिलाअस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक दंपति ने अस्पताल प्रशासन पर नवजात शिशु को बदलने का गंभीर आरोप लगाया। अस्पताल में करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया लेकिन अब मामला डीएनए जांच तक पहुंच चुका है।

Read More : महिला से मिलने घर गया था एसआई, बंधक बनाकर महिलाओं ने की जमकर पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

क्या है पूरा मामला

Morena News: घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल अस्पताल में पहुंचा,मामले की सूचना जैसे ही अस्पताल प्रशासक को मिली वह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाई थी इसके अलावा मामले की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करने की भी बात कही गई। जानकारी के अनुसार मामला मुरैना जिले के प्रमोद अकोरिया और उनकी पत्नी से जुड़ा है। 19 जुलाई को प्रमोद अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा के चलते जिला अस्पताल लेकर आए थे। जहां कुछ घंटों के भीतर महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया सब कुछ सामान्य स्थिति में रहा था।

Read More : संसद के मानसून सत्र का चौथा दिन आज, वोटर लिस्ट से लेकर ऑपरेशन सिंदूर मामले पर हंगामे के आसार

बच्चे की इलाज के दौरान मौत

Morena News: लेकिन 21 तारीख को बच्चे की तबीयत बिगड़ने के चलते उसे SNCU वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया SNCU वार्ड में परिजनों का भी आना जाना रहता था और बच्चे को लगातार परिजन और डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा था डॉक्टर ने जच्चा और बच्चा की अस्पताल से छुट्टी करने की बात कही तो परिजनों ने बच्चा मांगा तो डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसी बात को लेकर परिजनों में काफी आक्रोश और उन्होंने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया।

Read More : राजधानी में देर रात युवतियों का हंगामा, नालंदा परिसर में युवक-युवतियों के बीच सरेआम मारपीट, जान से मारने की भी धमकी

परिजनों ने किया जोरदार हंगामा

Morena News: आज बच्चे का पीएम कराया जाएगा इसके अलावा पुलिस और अस्पताल प्रशासक डीएनए करने की भी बात कह रही है परिजनों का आरोप है कि बच्चा जीवित था और अस्पताल में डॉक्टर और नर्सो ने उसे बदल दिया है मृत बच्चा उन्हें किसी दूसरे का दे दिया है। प्रमोद बच्चे को डिस्चार्ज कराने अस्पताल पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि बच्चे की मौत हो चुकी है लेकिन जैसे ही उन्होंने बच्चे का चेहरा देखा उन्होंने दावा किया कि ये बच्चा उनका नहीं है। इसके बाद मेटरनिटी वार्ड में जोरदार हंगामा हुआ परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: मुरैना जिला अस्पताल में एक दंपति ने आरोप लगाया है कि अस्पताल प्रशासन ने उनके जीवित बच्चे को बदलकर मृत नवजात थमा दिया है। अब इस मामले की जांच के लिए डीएनए टेस्ट किया जाएगा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Morena News: Chaos at the district hospital over the replacement of a newborn

शहर की खबरें
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm