BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Baba siddique murder update: बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए पहले से तय थी साजिश! पुलिस ने बताई वजह

बाबा सिद्दीकी की हत्या में पूर्व नियोजित साजिश का संदेह: पुलिस

Baba Siddique Murder Case

Baba Siddique Murder Case

Dr.Anil Shukla
Published: 13 Oct 2024 | 11:21 amModified: 13 Oct 2024 | 11:54 am

मुंबई:  Baba siddique murder update अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या एक पूर्व नियोजित साजिश के तहत किये जाने का संदेह है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि अपराध शाखा ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है जिसमें सुपारी लेकर हत्या, कारोबारी प्रतिद्वंद्विता या एक बस्ती की पुनर्वास परियोजना को लेकर मिली धमकी के पहलू भी शामिल हैं।

उसने बताया कि दो कथित हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह (23) और उत्तर प्रदेश निवासी धर्मराज राजेश कश्यप (19) के रूप में हुई है।

उसने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के साथ-साथ शस्त्र अधिनियम और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में बांद्रा के खेर नगर इलाके में बाबा सिद्दीकी (66) के बेटे एवं विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे तीन लोगों ने उन्हें गोली मार दी थी। उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा कर नमूने एकत्र किए तथा पुलिस हमले के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि हमलावरों ने 9.9 एमएम पिस्तौल से चार से पांच गोलियां चलाईं। पुलिस ने पिस्तौल जब्त कर ली है। मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं। अधिकारी ने बताया कि फरार तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए कुछ दलों को महाराष्ट्र से बाहर भी भेजा गया है।

read more: Aaj Ka Rashifal 13 October 2024: आज सूर्य के समान चमकेगा इन राशियों का भाग्य, सुख-समृद्धि और धन में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

read more: Delhi Ramlila Video: रामलीला के दौरान 'कुंभकर्ण' को आया हार्ट अटैक, मची अफरातफरी, अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांसें

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Baba Siddiqui's murder suspects pre-planned conspiracy: Police

शहर की खबरें
आईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके

आईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके

01 Oct 2026 | 8:33 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
अलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे

अलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे

01 Oct 2026 | 8:23 pm
युवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची

युवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची

01 Oct 2026 | 8:04 pm
सामंथा प्रभु के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘डीपफेक’ व अनधिकृत सामग्री हटाने का उच्च न्यायालय का आदेश

सामंथा प्रभु के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘डीपफेक’ व अनधिकृत सामग्री हटाने का उच्च न्यायालय का आदेश

01 Oct 2026 | 8:04 pm
दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे

दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे

01 Oct 2026 | 7:45 pm
रायगढ़ में समुद्र तट के पास आठ छात्रों की डूबने से मौत, सभी शव बरामद

रायगढ़ में समुद्र तट के पास आठ छात्रों की डूबने से मौत, सभी शव बरामद

01 Oct 2026 | 7:35 pm
खबर महाराष्ट्र छात्र डूबे

खबर महाराष्ट्र छात्र डूबे

01 Oct 2026 | 7:08 pm