BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Mungeli Rice Mill Raid: छत्तीसगढ़ में सरकारी धान पर डाका! इस जिले में इतने हजार क्विंटल धान जब्त, 14 राइस मिल किए सील

Mungeli Rice Mill Raid: छत्तीसगढ़ में सरकारी धान पर डाका! इस जिले में इतने हजार क्विंटल धान जब्त, 14 राइस मिल किए सील

Mungeli rice mill raid

Mungeli rice mill raid

tikesh Kumar
Published: 16 Jan 2026 | 4:27 pmModified: 16 Jan 2026 | 4:31 pm
HIGHLIGHTS
  1. धान घोटाले का भंडाफोड़
  2. 19 राइस मिलों पर छापा
  3. 14 राइस मिलों पर ताले

मुंगेली: Mungeli Rice Mill Raid:  मुंगेली जिले में विभिन्न राइस मिलों पर छापामार कार्रवाई की गई है, जिसमें कस्टम मिलिंग में गंभीर अनियमितताएँ सामने आई हैं। प्रशासन द्वारा कुल 19 राइस मिलों में छापा मारा गया, जिनमें से 14 राइस मिलों को सील कर दिया गया है। इस दौरान 12 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया है।

मुंगेली में 19 राइस मिलों पर छापा (Mungeli rice mill sealing)

Mungeli Rice Mill Raid:  यह कार्रवाई राज्य आईसीसीसी से प्राप्त अलर्ट और मुख्य सचिव विकासशील के निर्देश पर की गई। कलेक्टर कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल सहित राजस्व, पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया। जांच के दौरान ओवरलोडिंग और रीसाइक्लिंग जैसी गंभीर गड़बड़ियाँ सामने आईं। मुंगेली के उपलेटा राइस मिल, नवागांव घुठेरा रोड स्थित नेशनल दाल मिल, पंडरिया रोड स्थित वर्धमान मिलिंग इंडस्ट्रीज, जैन राइस इंडस्ट्रीज और नवकार दाल उद्योग में कस्टम मिलिंग में अनियमितता पाई गई। इन मिलों से 12 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया।

राइस मिल माफिया पर बड़ी कार्रवाई (rice mill scam Chhattisgarh)

Mungeli Rice Mill Raid:  इसके अलावा नवागढ़ रोड स्थित दीपक राइस इंडस्ट्रीज और दीपक मिलिंग इंडस्ट्रीज में 198 क्विंटल से अधिक धान की कमी पाई गई, जबकि लोरमी रोड स्थित एसएस फूड में 1761 क्विंटल से अधिक धान कम मिला। कलेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि अनियमितता पाए जाने पर छत्तीसगढ़ चावल उपार्जन आदेश और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 19 राइस मिलों पर कार्रवाई की जा रही है, जिनमें से 14 राइस मिलों को सील कर दिया गया है।

Mungeli Rice Mill Raid:  गौरतलब है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में मिलर्स द्वारा समितियों से धान उठाव का कार्य किया जा रहा है। इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए आईसीसीसी कमांड सेंटर का गठन किया गया है। यह सेंटर धान परिवहन में लगे वाहनों को जीपीएस के माध्यम से ट्रैक करता है।यदि कोई वाहन धान उठाने के बाद अधिक समय तक एक ही स्थान पर रुकता है, मार्ग बदलता है या निर्धारित क्षमता से अधिक धान का परिवहन करता है, तो इसकी सूचना कमांड कंट्रोल पोर्टल पर ऑनलाइन प्रदर्शित होती है। इसके बाद जिला स्तर पर अधिकारी मौके पर जांच करते हैं।

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह कार्रवाई कस्टम मिलिंग में अनियमितताओं, ओवरलोडिंग और रीसाइक्लिंग जैसी गड़बड़ियों को रोकने के लिए की गई। राज्य आईसीसीसी से मिले अलर्ट के आधार पर प्रशासन ने छापामार कार्रवाई की।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Mungeli Rice Mill Raid: 14 rice mills sealed

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm