BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

लापता दलित युवक का शव मुजफ्फरनगर में मिला, दो गिरफ्तार

लापता दलित युवक का शव मुजफ्फरनगर में मिला, दो गिरफ्तार

लापता दलित युवक का शव मुजफ्फरनगर में मिला, दो गिरफ्तार
Bhasha
Published: 08 Sept 2026 | 8:55 pmModified: 08 Sept 2026 | 8:55 pm

मुजफ्फरनगर, आठ सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में 28 अगस्त से लापता दलित युवक का शव मंगलवार को मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना क्षेत्र में मिला, जिस पर चाकू के घाव के निशान थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान अतुल जाटव (21) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अतुल की हत्या के मामले में सोनू (19) और उसके साथी तालिब (22) को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 140 (हत्या के मकसद से अपहरण), 103 (हत्या) और 238 (सबूत मिटाना या अपराधी को बचाने के लिए गलत जानकारी देना) के अलावा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि सोनू की बहन के बारे में कथित तौर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हुए विवाद के बाद सोनू ने तालिब की मदद से अतुल की चाकू मारकर हत्या कर दी और उसके शव को खतौली थाना क्षेत्र के भैंसी गांव में एक सुनसान जगह पर फेंक दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की निशानदेही पर सोनू का शव बरामद किया गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

भाषा

सं आनन्द पारुल

पारुल

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: लापता दलित युवक का शव मुजफ्फरनगर में मिला, दो गिरफ्तार

शहर की खबरें
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

01 Oct 2026 | 12:27 am
नीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की

नीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की

01 Oct 2026 | 12:15 am
जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:53 pm
रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:22 pm
मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

30 Sept 2026 | 11:22 pm
टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 10:57 pm
सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

30 Sept 2026 | 10:07 pm