AD · 728×90Advertisement

मुजफ्फरनगर में दलित युवक की हत्या के मामले में दंपति को उम्रकैद

मुजफ्फरनगर में दलित युवक की हत्या के मामले में दंपति को उम्रकैद

मुजफ्फरनगर में दलित युवक की हत्या के मामले में दंपति को उम्रकैद
Bhasha
Published: 30 Sept 2026 | 7:12 pmModified: 30 Sept 2026 | 7:12 pm

मुजफ्फरनगर (उप्र), 30 सितंबर (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले में विशेष एससी/एसटी अदालत ने 21 वर्षीय दलित युवक की हत्या के मामले में आरोपी दंपति को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।

अदालत ने दोनों दोषियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता आशीष कुमार त्यागी ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि विशेष न्यायाधीश विजय कुमार ने सोनू और उसकी पत्नी मोनाक्षी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और धारा 342 (बंधक बनाना) के तहत दोषी ठहराया।

उन्होंने बताया कि यह घटना सात जनवरी 2024 को खतौली थाना क्षेत्र के जसौला गांव में हुई थी।

त्यागी के अनुसार, सोनू और मोनाक्षी ने 21 वर्षीय अंकित को अपने घर बुलाया था और इसके बाद दोनों ने उसकी पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद अंकित के पिता रणधीर ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

त्यागी के मुताबिक, अंकित के मोनाक्षी के प्रति एकतरफा प्रेम संबंध को लेकर विवाद था और मोनाक्षी तथा उसका पति इसका विरोध करते थे और इसी को लेकर अंकित की हत्या कर दी गयी।

भाषा सं. सलीम शफीक

शफीक

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: मुजफ्फरनगर में दलित युवक की हत्या के मामले में दंपति को उम्रकैद

शहर की खबरें
जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:53 pm
रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:22 pm
मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

30 Sept 2026 | 11:22 pm
टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 10:57 pm
सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

30 Sept 2026 | 10:07 pm
सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द

सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द

30 Sept 2026 | 9:51 pm
लेखपाल पर ग्रामीण को एससी-एसटी अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप, जांच के आदेश

लेखपाल पर ग्रामीण को एससी-एसटी अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप, जांच के आदेश

30 Sept 2026 | 9:44 pm
वाराणसी के शिव मंदिर पर लगा ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ का बोर्ड, कार्रवाई की मांग

वाराणसी के शिव मंदिर पर लगा ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ का बोर्ड, कार्रवाई की मांग

30 Sept 2026 | 8:30 pm