उप्र: विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप
उप्र: विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप
मुजफ्फरनगर (उप्र), 25 जुलाई (भाषा) जिले के बुढ़ाना थाना अंतर्गत घरी शेखावत गांव में बृहस्पतिवार की रात 28 वर्षीय विवाहिता का शव उसके घर में छत से फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
थाना प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि मृतक महिला हिमांशी (28) के पिता ने हिमांशी के ससुराल पक्ष के लोगों - पति भगत सिंह, देवर सूरत सिंह, ससुर लहरी और सास शकुंतला के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
मिश्रा के मुताबिक, हिमांशी के पिता का आरोप है कि हिमांशी को लड़का पैदा नहीं होने की वजह से ससुराल वाले उसे अक्सर ताना मारते थे और उन्होंने उसकी हत्या कर दी। हिमांशी का विवाह भगत सिंह से छह दिसंबर, 2020 को हुआ था और उसकी दो बेटियां हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतका के ससुर लहरी को हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
भाषा सं राजेंद्र
अमित सुरभि
सुरभि
लेखक के बारे में
Web Title: उप्र: विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप
MUZAFFARNAGAR
और भी पढ़ें ›उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 7:47 pmभदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा
01 Oct 2026 | 7:43 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pmघायल पायलट कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान
01 Oct 2026 | 7:30 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pmभाजपा ‘कार्यकर्ता’ की तरह काम कर रही है उप्र पुलिस : अखिलेश
01 Oct 2026 | 7:00 pm