BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bihar Chunav 2025: बिहार में अडानी को 1 रुपये में दी जा रही जमीन, राहुल गांधी ने अमित शाह के बयान पर बोला हमला

Bihar Chunav 2025: राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह ने कहा कि बिहार में जमीन की कमी है। फिर अडानी को 1 रुपये में कौन सी जमीन दी जा …

Bihar Chunav 2025: बिहार में अडानी को 1 रुपये में दी जा रही जमीन, राहुल गांधी ने अमित शाह के बयान पर बोला हमला
Dr.Anil Shukla
Published: 29 Oct 2025 | 4:53 pmModified: 29 Oct 2025 | 4:53 pm
HIGHLIGHTS
  1. राहुल गांधी का भाजपा नेताओं पर हमला
  2. बीजेपी-जेडीयू गठबंधन ने बिहार के गरीबों और पिछड़ों को ठगा : राहुल गांधी
  3. अडानी को 1 रुपये में दी जा रही जमीन

मुजफ्फरपुर: Bihar Chunav 2025, बिहार में विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज भाजपा नेताओं पर जमकर हमला किया। राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह ने कहा कि बिहार में जमीन की कमी है। फिर अडानी को 1 रुपये में कौन सी जमीन दी जा रही है? वो बिहार की जमीन नहीं है क्या? इनको अडानी-अंबानी के लिए जमीन मिल जाती है, लेकिन आपके बच्चों के लिए कारखाने लगाने के लिए जमीन नहीं मिलती।''

राहुल गांधी ने इस रैली में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा कर रहे थे, जो महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। राहुल ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों को निशाने पर लिया और कहा कि बीजेपी-जेडीयू गठबंधन ने बिहार के गरीबों और पिछड़ों को ठगा है।

'छठ के नाम पर ड्रामा करते हैं'

Bihar Chunav 2025, राहुल गांधी ने कहा कि कि ये यमुना के नाम पर ड्रामा करते हैं। राहुल ने कहा कि छठ में लोग यमुना में नहा रहे थे, मोदी स्विमिंग पूल में। छठ पूजा का जिक्र करते हुए राहुल बोले, दिल्ली में लोग गंदी यमुना में डुबकी लगा रहे थे और नरेंद्र मोदी अपने लिए बने खास तालाब में नहा रहे थे। उनका छठ पूजा या बिहार से कोई लेना-देना नहीं, बस वोट से मतलब है।

नीतीश कुमार पर हमला करते हुए राहुल ने कहा, 'नीतीश जी का चेहरा बस इस्तेमाल किया जा रहा है, रिमोट कंट्रोल बीजेपी के हाथ में है। उन्हें सामाजिक न्याय की कोई परवाह नहीं।

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में होना है। इसी के लिए हर राजनीतिक दल के नेता इन दिनों बिहार में राजनीतिक सभाएं कर रहे हैं। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को तो दूसरा चरण 11 नवंबर को तय है, जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर को होना है।

read more:  BIjapur News: बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों का होगा बड़ा सरेंडर, एक साथ करीब 50 नक्सली CRPF और पुलिस के सामने करेंगे आत्मसमर्पण

read more:  ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ‘बड़ी संख्या में आतंकवादियों’ को मार गिराया गया: राजनाथ सिंह

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Adani is being given land in Bihar for Re 1, Rahul Gandhi attacks Amit Shah's statement

शहर की खबरें
गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

01 Oct 2026 | 8:42 pm
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 5:33 pm
गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

01 Oct 2026 | 4:10 pm
सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

01 Oct 2026 | 2:53 pm
विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

01 Oct 2026 | 2:20 pm
बिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे

बिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे

01 Oct 2026 | 12:28 pm
गया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया

गया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया

01 Oct 2026 | 12:16 pm
बिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की

बिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की

01 Oct 2026 | 12:03 am