BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Baba Bageshwar on Shivaji Maharaj: शिवाजी महाराज पर विवादित बयान देने वाले बाबा बागेश्वर का ‘रोलबैक’.. माँगी माफ़ी, कहा ‘गलत ढंग से पेश किया गया बयान’.. आप भी जानें क्या कहा था

Baba Bageshwar Statement on Shivaji Maharaj: धीरेंद्र शास्त्री ने शिवाजी महाराज पर विवादित बयान को लेकर माफी मांगी, महाराष्ट्र में राजनीतिक विवाद तेज हुआ।

Baba Bageshwar Statement on Shivaji Maharaj

Baba Bageshwar Statement on Shivaji Maharaj

satya prakash
Published: 27 Apr 2026 | 7:34 amModified: 27 Apr 2026 | 7:52 am
HIGHLIGHTS
  1. धीरेंद्र शास्त्री ने शिवाजी महाराज पर बयान को लेकर गहरा खेद जताया।
  2. महाराष्ट्र में नेताओं ने बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए हमला बोला।
  3. शास्त्री बोले, उनके बयान को सोशल मीडिया पर तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।

नागपुर: महाराष्ट्र में विरोध के बीच बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर अपनी टिप्पणी को लेकर रविवार को “गहरा खेद” जताते हुए कहा कि उनके बयान को सोशल मीडिया पर तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। (Baba Bageshwar Statement on Shivaji Maharaj) नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान शास्त्री के उस कथित बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि शिवाजी महाराज युद्ध से थककर अपनी जिम्मेदारियां छोड़ना चाहते थे और अपने ‘गुरु’ समर्थ रामदास के पास मुकुट लेकर पहुंचे थे।

'शिवाजी महाराज की आलोचना करते नहीं देख सकता' : धीरेंद्र शास्त्री

नागपुर में रविवार को संवाददाता सम्मेलन में शास्त्री ने कहा कि शिवाजी महाराज के बारे में उनकी बातों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया। आध्यात्मिक उपदेशक ने कहा कि उन पर शिवाजी महाराज का अपमान करने के आरोप से उन्हें पीड़ा हुई है। शास्त्री ने कहा, “उनका अपमान करना तो दूर, मैं सपने में भी किसी को छत्रपति शिवाजी महाराज की आलोचना करते नहीं देख सकता।” उन्होंने कहा कि ‘हिंदू राष्ट्र’ का उनका संकल्प ‘हिंदवी स्वराज’ की अवधारणा से प्रेरित है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अपने वक्तव्य में वह शिवाजी महाराज की संतों, महंतों और देवी तुलजाभवानी के प्रति श्रद्धा को रेखांकित करना चाहते थे। उन्होंने यह भी कहा कि समर्थ रामदास ने शिवाजी महाराज द्वारा दिए गए मुकुट को वापस उनके सिर पर रखकर उन्हें शासन जारी रखने की सलाह दी थी। शास्त्री ने कहा, “कुछ लोगों ने मेरी बातों को गलत तरीके से पेश किया। यदि मेरी बातों से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं इसके लिए बेहद क्षमाप्रार्थी हूं। (Baba Bageshwar Statement on Shivaji Maharaj) मैं चाहता हूं कि मेरे बयान को गलत ढंग से प्रस्तुत न किया जाए, क्योंकि मैं शिवाजी महाराज के लिए जीता और मरता हूं।” अपने उस विवादित बयान का उल्लेख करते हुए, जिसमें लोगों से चार बच्चे पैदा करने और उनमें से एक को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को समर्पित करने की बात कही गई थी, धीरेंद्र शास्त्री ने स्पष्ट किया कि उनका आशय बच्चों को ‘संघ जैसे कट्टर राष्ट्रवादी’ और सनातनी विचारधारा वाला बनाने से था।

शुरू हुआ बाबा पर चौतरफा हमला

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के बयान के बाद महाराष्ट्र के नेताओं ने उन्हें अड़े हाथों लिया है। उन्होंने बाबा के बयान पर घोर आपत्ति भी जाहिर की है। बाबा के दावे का खंडन करते हुए एमपीसीसी प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने कहा, "महाराष्ट्र की जनता को अब धीरेन्द्र शास्त्री जैसे इन पाखंडी 'बाबाओं' को देश से बाहर निकाल देना चाहिए। ये वे लोग हैं जिन्हें आरएसएस-भाजपा ने पाला-पोसा है और जो गौशाला से महाराष्ट्र आकर हमारे 'महाराष्ट्र धर्म' को अपवित्र करते हैं।” सपकाल ने कहा कि आरएसएस-भाजपा की मनुवादी विचारधारा छत्रपति शिवाजी की विरासत और उनके द्वारा स्थापित 'हिंदवी स्वराज' से हमेशा आहत रही है।

सपकाल ने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि वे धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मामला दर्ज करें और उसे गिरफ्तार करें। सपकाल ने कहा, "आज ये पाखंडी लोग हमारे छत्रपति शिवाजी, जो इस मराठी धरती के प्रेरणास्रोत हैं, का अपमान करने के लिए ऐसे लोगों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वह (बाबा) तो बस एक रटने वाला तोता है। जब उन्होंने यह बयान दिया, तब आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मंच पर मौजूद थे। फिर भी उन्होंने इस विकृत बाबा को नहीं रोका। इससे स्पष्ट रूप से पता चलता है कि भाजपा और संघ परिवार के सदस्य हमारे महाराज के प्रति कितने नीच विचार रखते हैं।"

इसी कड़ी में शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, "सत्ता में बैठे लोगों को भी गुस्सा आना चाहिए कि एक बाबा महाराष्ट्र में आए और सीएम और बाकी सभी नेताओं की मौजूदगी में शिवाजी महाराज का इतिहास बदल दिया। बोलने से पहले महाराष्ट्र का इतिहास पढ़ना चाहिए।"

इन्हें भी पढ़ें:-

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने यूएई के राष्ट्रपति अल नाहयान से मुलाकात की

पुणे: विधि कॉलेज के पांच छात्रों के खिलाफ रैगिंग के आरोप में मामला दर्ज

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

गाजीपुर मामला : अफवाहें फैलाने के आरोप में दो ‘एक्स’ खातों के खिलाफ प्राथमिकी

नागपुर: मिनी ट्रक पुल की रेलिंग से टकराया, महिला की मौत, नौ घायल

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: A1. शिवाजी महाराज पर दिए बयान को गलत तरीके से पेश किए जाने पर उन्होंने खेद जताया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Bageshwar Dham chief Dhirendra Shastri apologises for his remarks on Shivaji Maharaj

शहर की खबरें
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की

शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की

02 Oct 2026 | 1:07 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm