BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Nagpur Hazoor Mariyam Amma Dargah: दरगाह के मुख्य खादिम पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप.. धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, दिया इस कांड को अंजाम, इतने लोगों पर FIR

Nagpur Hazoor Mariyam Amma Dargah: नागपुर दरगाह मामले में महिला ने धर्म परिवर्तन, बंधक बनाने और छेड़छाड़ के आरोप लगाए, छह आरोपियों पर एफआईआर।

Nagpur Hazoor Mariyam Amma Dargah

Nagpur Hazoor Mariyam Amma Dargah

satya prakash
Published: 06 Jun 2026 | 3:53 pmModified: 06 Jun 2026 | 3:53 pm
HIGHLIGHTS
  1. महिला ने दरगाह में बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया।
  2. मुख्य खादिम समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई।
  3. मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया।

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में स्थित हज़ूर मरियम अम्मा दरगाह के मुख्य खादिम समेत छह लोगों के खिलाफ एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। (Nagpur Hazoor Mariyam Amma Dargah) महिला का आरोप है कि उसे दरगाह में बंधक बनाकर जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला गया, साथ ही उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट भी की गई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कोलकाता की महिला ने दर्ज कराई शिकायत

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता पश्चिम बंगाल के कोलकाता के दमदम क्षेत्र की रहने वाली है। वह पिछले कई वर्षों से दरगाह में आती-जाती रही है। महिला 18 अप्रैल को दरगाह में आयोजित उर्स कार्यक्रम में शामिल होने नागपुर के कामठी पहुंची थी।

महिला का आरोप है कि 18 और 19 अप्रैल के बीच उसे उसकी इच्छा के विरुद्ध रोका गया और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया। विरोध करने पर उसे धमकियां दी गईं और मानसिक तथा शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। (Nagpur Hazoor Mariyam Amma Dargah) किसी तरह वहां से निकलकर वह कोलकाता पहुंची और इलाज कराने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जीरो एफआईआर के बाद नागपुर पुलिस ने शुरू की जांच

महिला की शिकायत पर पहले कोलकाता के दमदम थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई। बाद में मामला नागपुर ग्रामीण क्षेत्र के कान्हान पुलिस थाने को स्थानांतरित कर दिया गया। नागपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हर्ष पोहारे ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पीड़िता का बयान दर्ज करने के लिए एक टीम कोलकाता भेजी गई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, आपराधिक धमकी, छेड़छाड़, हत्या के प्रयास और जबरन धर्म परिवर्तन से जुड़े विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इस मामले में छह लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। (Nagpur Hazoor Mariyam Amma Dargah) कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

मथुरा में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े, दबकर चालक की मौत

सुदर्शन शतक से चूके, राहुल के नाबाद अर्धशतक से भारत के चाय तक दो विकेट पर 209 रन

मथुरा में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो घायल

राबड़ी के आवास के बाहर बैठे दिखे राजद प्रवक्ता, दावा किया- शीर्ष राजद नेताओं ने सुरक्षा ‘वापस’ कर दी

सरगुजा खनन क्षेत्र में हरियाली लाने की पहल, 16 लाख पेड़-पौधे लगाए गए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन कर स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: Ans: महिला ने बंधक बनाने, छेड़छाड़, मारपीट और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप लगाया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Nagpur Dargah Conversion Row: Woman Accuses Caretaker of Confinement, Molestation and Forced Religious Conversion

शहर की खबरें
ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm
थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 8:35 pm
आईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके

आईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके

01 Oct 2026 | 8:33 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
अलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे

अलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे

01 Oct 2026 | 8:23 pm
युवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची

युवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची

01 Oct 2026 | 8:04 pm