Maharashtra News: डॉक्टर ने अपनी प्रोफेसर पत्नी को उतारा मौत के घाट, बोला- किसी और से लड़ा रही थी इश्क,
डॉक्टर ने अपनी प्रोफेसर पत्नी को उतारा मौत के घाट, Maharashtra News: Doctor killed his professor wife, said- she was having an affair with someone else
Kaushambi blind murder case revealed
नागपुर: Maharashtra News: पुलिस ने नागपुर में एक महिला डॉक्टर की हत्या का मामला सुलझाने का दावा करते हुए मामले में पति और उसके भाई को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने घटना को डकैती से संबंधित अपराध बताने की कोशिश की थी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला डॉक्टर का पति डॉ. अनिल राहुले उसके चरित्र पर संदेह करता था जिसके कारण दोनों के बीच विवाद था। अनिल रायपुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाता है।
Maharashtra News: पुलिस के अनुसार, अनिल ने अपनी पत्नी डॉ. अर्चना की हत्या की कथित तौर पर साजिश रची और उसके भाई राजू राहुले ने नौ अप्रैल को लोहे की रॉड से अर्चना का सिर फोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि महिला डॉक्टर सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थी। पुलिस ने बताया, ‘‘अनिल अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, जिसके कारण उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था। अनिल अक्सर अपनी पत्नी से लड़ता था और उसके साथ मारपीट करता था।’’
अधिकारी ने बताया कि अनिल ने अपने भाई राजू को नौ अप्रैल को नागपुर के लाडीकर लेआउट स्थित अपने घर बुलाया। अनिल ने अपनी पत्नी के पैर पकड़कर उसे नीचे गिरा दिया, जबकि राजू ने कथित तौर पर लोहे की छड़ से उसके सिर पर वार किया। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद दोनों भाइयों ने सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम का इस्तेमाल करके घर को बंद कर दिया और भाग गए। अनिल 12 अप्रैल को अपने घर लौटा और शोर मचाया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रथमदृष्टया, यह डकैती का मामला लग रहा था। हालांकि, पुलिस को शक हुआ जब उसने देखा कि शव सड़ चुका था, जिससे संकेत मिला कि हत्या कुछ दिन पहले हुई थी। अधिकारी ने बताया कि संदेह तब और गहरा गया जब पुलिस ने देखा कि अनिल बेचैन था और बेहोश होने का नाटक कर रहा था। अधिकारी ने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान अनिल ने अपनी पत्नी की हत्या की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसे और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या के पीछे कहीं कोई और मकसद तो नहीं था।’’
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Maharashtra News: Doctor killed his professor wife, said- she was having an affair with someone else
NAGPUR
और भी पढ़ें ›ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pmथाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 8:35 pmआईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके
01 Oct 2026 | 8:33 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pmअलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे
01 Oct 2026 | 8:23 pmयुवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची
01 Oct 2026 | 8:04 pmसामंथा प्रभु के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘डीपफेक’ व अनधिकृत सामग्री हटाने का उच्च न्यायालय का आदेश
01 Oct 2026 | 8:04 pm