BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

महाराष्ट्र की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को चार साल में देश में सर्वश्रेष्ठ बनाने पर काम जारी: फडणवीस

महाराष्ट्र की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को चार साल में देश में सर्वश्रेष्ठ बनाने पर काम जारी: फडणवीस

महाराष्ट्र की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को चार साल में देश में सर्वश्रेष्ठ बनाने पर काम जारी: फडणवीस
Bhasha
Published: 27 Jul 2025 | 7:39 pmModified: 27 Jul 2025 | 7:39 pm

नागपुर, 27 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि अगले चार वर्षों में राज्य में देश की सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवाएं स्थापित करने के लिए एक व्यापक योजना बनाई गई है, जिसके तहत तीन किलोमीटर के दायरे में प्रत्येक व्यक्ति को प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

फडणवीस ने यहां दिवंगत भानुताई गडकरी मेमोरियल डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रौद्योगिकी में प्रगति के साथ-साथ इलाज की लागत भी बढ़ रही है, जो सरकारी स्वास्थ्य प्रणाली के तहत अधिक लोगों को किफायती और रियायती सेवा उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर प्रकाश डालती है।

फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार और केंद्र इस पहलू पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘स्वास्थ्य सेवाओं के एक अध्ययन से पता चला है कि सरकार ने महाराष्ट्र में बहुत अच्छे तृतीयक उपचार केंद्र विकसित किए हैं, लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में हम कुछ हद तक पीछे हैं। अगर अनुपात के हिसाब से देखें तो 60 प्रतिशत धनराशि प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं और 40 प्रतिशत तृतीयक सेवाओं के लिए जानी चाहिए।’’

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी स्वर्गीय भानुताई गडकरी मेमोरियल डायग्नोस्टिक सेंटर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया, जिसका नाम उनकी मां के नाम पर रखा गया है।

गडकरी ने कहा कि उन्होंने जीवन में जो कुछ भी हासिल किया है और वह जो कुछ भी कर पाए हैं, वह अपनी मां के आशीर्वाद और शिक्षाओं के कारण है।

गडकरी ने बताया कि यह डायग्नोस्टिक सेंटर जरूरतमंदों और गरीबों के लिए काफी मददगार साबित होगा, क्योंकि यहां सेवाएं बहुत सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

भाषा शोभना पारुल

पारुल

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: महाराष्ट्र की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को चार साल में देश में सर्वश्रेष्ठ बनाने पर काम जारी: फडणवीस

शहर की खबरें
शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की

शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की

02 Oct 2026 | 1:07 am
जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

01 Oct 2026 | 11:24 pm
कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

01 Oct 2026 | 11:04 pm
खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

01 Oct 2026 | 10:55 pm
महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 10:20 pm
प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm