BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

नितिन दुबे के गीतों से झूम उठा बस्तर, “चित्रकोट महोत्सव” और “नारायणपुर माता मावली मेला” में दी लाइव प्रस्तुति

बस्तर क्षेत्र के दो सबसे बड़े संगीत महोस्तव “चित्रकोट महोत्सव” और “नारायणपुर माता मावली मेला” में लाइव मंचीय प्रस्तुति के लिए बुलाया गया। जहाँ उन्हें सुनने के लिए हज़ारों की …

Nitin Dubey live presentation in "Chitrakot Festival

Nitin Dubey live presentation in "Chitrakot Festival

Dr.Anil Shukla
Published: 18 Feb 2023 | 7:06 pmModified: 18 Feb 2023 | 7:06 pm

रायपुर। हाल ही में छत्तीसगढ़ रत्न अवार्ड से सम्मानित गायक संगीतकार और अभिनेता नितिन दुबे को बस्तर में "चित्रकोट महोत्सव" और "नारायणपुर माता मावली मेला" में प्रस्तुति के लिए निमंत्रित किया गया गया था। तीन दिवसीय चलने वाले "चित्रकोट महोत्सव" के अंतिम दिन 16 फरवरी और "नारायणपुर माता मावली मेला" में 17 फरवरी को नितिन दुबे सुपरस्टार नाईट बस्तर के दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र था। वैसे तो छत्तीसगढ़ के नितिन दुबे पूरे छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध हैं लेकिन अब बस्तर क्षेत्र में भी उनकी दीवानगी दिनों दिन बढ़ती जा रही है, इसी कारण उन्हें बस्तर क्षेत्र के दो सबसे बड़े संगीत महोस्तव "चित्रकोट महोत्सव" और "नारायणपुर माता मावली मेला" में लाइव मंचीय प्रस्तुति के लिए बुलाया गया। जहाँ उन्हें सुनने के लिए हज़ारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे,और नितिन दुबे ने अपने बस्तर के फैन्स को सुपरहिट गीतों से झूमने पर मजबूर कर दिया।

चित्रकोट महोत्सव में रायगढ़ वाला राजा और चँदा रे जैसे गीतों की रही धूम

चित्रकोट महोत्सव के अंतिम दिन 16 फरवरी को नितिन दुबे ने शुरुआत माता के भजन से की उनके इस प्रस्तुति को सुनकर दर्शक झूमने लगे, और फिर दर्शकों की फरमाइश पर नितिन दुबे ने जैसे ही अपना सुप्रसिद्ध गाना रायगढ़ वाला राजा और चँदा रे गीत प्रस्तुत किया, वहाँ मौजूद हज़ारों दर्शकों की भीड़ डांस करने लगी और नितिन दुबे अपने फैंस के बीच जाकर उनको भी गवाने लगे। पसंदीदा गायक को अपने बीच पाकर श्रोतागण भी उनके साथ रायगढ़ वाला राजा गीत गाने लगे और देखते ही देखते चित्रकोट महोत्सव की अंतिम शाम सुरमयी हो गई। उसके बाद नितिन दुबे ने अपने सुपरहिट गीत "चँदा रे" गीत प्रस्तुत किया इस युगल गीत में उनके साथ आज की सुप्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री शर्मिला बिस्वास ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

चँदा रे गीत को लाइव सुनकर दर्शक झू रहे थे। उनकी लाइव प्रस्तुति को सुनने के लिए सांसद दीपक बैज और विधायक राजमन बेंजाम भी उपस्थित थे। सांसद दीपक बैज ने स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर नितिन दुबे का स्वागत किया।

नारायणपुर माता मावली मेला में नितिन दुबे की ऐतिहासिक प्रस्तुति

बस्तर क्षेत्र के बड़े मड़ई मेला में से एक "माता मावली मेला नारायणपुर" सबसे प्रसिद्ध है। इस बार इस मड़ई मेले में नितिन दुबे सुपरस्टार नाईट का आयोजन किया गया। जिसे देखने और सुनने के लिए ऐतिहासिक भीड़ आई थी। नितिन दुबे ने इस मेले में ऐसी प्रस्तुति दी कि दर्शकों ने कहा कि ऐसी प्रस्तुति और ऐसा माहौल पहले कभी देखने को नहीं मिला। नितिन दुबे और शर्मिला बिस्वास की जोड़ी ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए नारायणपुर मेला में नितिन दुबे ने अपने सभी सुपरहिट गीत गाए और उनके साथ शर्मिला बिस्वास ने भी अपने सुपरहिट गीत प्रस्तुत किए।

नितिन—शर्मिला की जोड़ी के सभी गीत ब्लॉकबस्टर हैं, लेकिन इस बार बस्तर क्षेत्र के दर्शकों के लिए इन दोनों की जोड़ी ने उनका खास बस्तरिहा कर्मा गीत "हाय रे मोर नीलपरी" प्रस्तुत किया,और अभी वर्तमान में इन दोनों का टॉप ट्रेंडिंग सॉन्ग "गोंदा तोला रे" को भी नारायणपुर के दर्शक लाइव सुनकर झूमने लगे। नितिन दुबे लगातार 3 घण्टे तक नारायणपुर मेला में अपने गीतों से दर्शकों को झुमाते रहे, रायगढ़ वाला राजा, चँदा रे, हाय मोर चाँदनी, दिल दे दे दुरुगवाली, हाय रे मोर कोचइपान,हाय रे मोर मुनगाकाड़ी जैसे सुपरहिट गीत को दर्शक बार बार सुनने की इच्छा जाहिर कर रहे थे, प्रोग्राम के अंतिम में नितिन दुबे ने दर्शकों को अगली बार फिर से मौका मिलने पर नारायणपुर आने का वादा करके विदा लिया।

read more: शिवसेना का ‘धनुष-बाण’ चिह्न चुरा लिया गया, चोर को सबक सिखाने की जरूरत : उद्धव ठाकरे

read more: एफसीआई ई-नीलामी में थोक उपभोक्ताओं को 11.72 लाख टन गेहूं की करेगा पेशकश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Bastar danced with the songs of Nitin Dubey, live presentation in "Chitrakot Festival" and "Narayanpur Mata Mavli Mela"

शहर की खबरें

नारायणपुर

और भी पढ़ें ›
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

30 Sept 2026 | 3:14 pm
भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

30 Sept 2026 | 2:49 pm