BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

अबूझमाड़ मुठभेड़ : नक्सलियों के प्रेशर बम की चपेट में आने से डीआरजी के जवान की मौत

अबूझमाड़ मुठभेड़ : नक्सलियों के प्रेशर बम की चपेट में आने से डीआरजी के जवान की मौत

अबूझमाड़ मुठभेड़ : नक्सलियों के प्रेशर बम की चपेट में आने से डीआरजी के जवान की मौत
Bhasha
Published: 22 May 2025 | 11:08 amModified: 22 May 2025 | 11:08 am

नारायणपुर, 22 मई (भाषा) छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में बुधवार को मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों की वापसी के दौरान बारूदी सुरंग (प्रेशर बम) में विस्फोट होने से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान की जान चली गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

राज्य के नारायणपुर—बीजापुर—दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने बुधवार को मुठभेड़ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू समेत 27 नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान डीआरजी के एक जवान की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि अबूझमाड़ में अभियान के दौरान कल शाम लगभग सात बजे डीआरजी बीजापुर का जवान रमेश हेमला प्रेशर बम में हुए विस्फोट की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इससे पहले कल सुबह नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के भटबेडा गांव के निवासी डीआरजी जवान खोटलूराम कोर्राम (38) की जान चली गई।

अधिकारियों ने बताया कि हेमला और कोर्राम के पार्थिव शरीर नारायणपुर जिला मुख्यालय लाये जा रहे हैं, जहां उन्हें सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि नारायणपुर—बीजापुर—दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित अबूझमाड़ के इलाके में नक्सलियों की केंद्रीय समिति और पोलित ब्यूरो के सदस्य तथा माड़ डिवीजन और पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) के बड़े कैडर की उपस्थिति की सूचना पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबल के जवान जब क्षेत्र में थे तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू (70) समेत 27 नक्सलियों के शव और अनेक हथियार बरामद किये हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के दौरान दो जवानों की जान चली गई तथा कुछ अन्य जवानों को चोट पहुंची है। सभी घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है।

भाषा सं संजीव मनीषा

मनीषा

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: अबूझमाड़ मुठभेड़ : नक्सलियों के प्रेशर बम की चपेट में आने से डीआरजी के जवान की मौत

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am