Narayanpur Road Protest: गड्ढों में उगाए बेशरम के पौधे! जर्जर सड़कों पर यूथ कांग्रेस का अनोखा विरोध, मंत्री को दी खुली चुनौती
गड्ढों में उगाए बेशरम के पौधे! जर्जर सड़कों पर यूथ कांग्रेस का अनोखा विरोध…Narayanpur Road Protest: Shameless plants grown in potholes

Narayanpur Road Protest | Image Source | IBC24
- नारायणपुर- जर्जर सड़कों पर अनोखा विरोध,
- गड्ढों में लगाए बेशरम के पौधे,
- मंत्री को दिया खुला चैलेंज,
नारायणपुर: Narayanpur Road Protest: नगर की बदहाल सड़कों से तंग आकर आज एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज़ में विरोध जताया। सड़कों में बने जानलेवा गड्ढों में उन्होंने बेशरम का पौधा लगाकर प्रशासन की नाकामी पर करारा तंज कसा और क्षेत्रीय मंत्री को खुले तौर पर चुनौती दी।
Narayanpur Road Protest: एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस का यह अनोखा प्रदर्शन प्रशासन को जगाने की एक कोशिश है। अब देखना होगा कि जर्जर सड़कों पर हो रहे इस विरोध के बाद शासन-प्रशासन कोई ठोस क़दम उठाता है या नहीं। नारायणपुर नगर की टूटी-फूटी सड़कों और जानलेवा गड्ढों को लेकर सोमवार को एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। विरोध जताने के लिए उन्होंने गड्ढों में बेशरम का पौधा" लगाकर शासन-प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाए।
Narayanpur Road Protest: प्रदर्शन के दौरान राहगीरों को कमल का फूल भेंट कर नारा लगाया गया हमारी भूल, कमल का फूल! प्रदर्शनकारियों ने कहा कि माइंस से जुड़े भारी वाहनों की आवाजाही से नारायणपुर, ओरछा, कोंडागांव और अंतागढ़ मार्ग की हालत बेहद खराब हो चुकी है, और रोज़ाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद ज़िम्मेदार लोग आंखें मूंदे बैठे हैं।
Narayanpur Road Protest: यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बोधन देवांगन ने कहा की मंत्री केदार कश्यप जी को हम खुला चैलेंज देते हैं कि अगर वे भानपुरी से नारायणपुर तक इन सड़कों से होकर सफर करते हैं तो हम उन्हें गुलाब का फूल भेंट करेंगे। ये सड़कें आम लोगों के लिए ख़तरा बन चुकी हैं। वहीं एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष विजय सलाम ने कहा की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं, यात्रियों और स्कूली बच्चों को रोज़ाना ख़तरा झेलना पड़ रहा है। यदि जल्द मरम्मत नहीं हुई, तो आंदोलन और भी उग्र होगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह प्रशासन की निष्क्रियता पर कटाक्ष करने का प्रतीकात्मक विरोध था। बेशरम का पौधा लगाकर यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई ने बताया कि गड्ढों की मरम्मत नहीं होने से सड़कें उपेक्षा का शिकार हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Narayanpur Road Protest: Shameless plants grown in potholes! Youth Congress's unique protest against dilapidated roads
नारायणपुर
और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री
01 Oct 2026 | 6:32 pm