Husband Wife Narsinghpur News: पति के खौफनाक साजिश का पर्दाफाश! मासूम बच्ची के सामने पत्नी का कर दिया ये हाल, अब दोषियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास
Husband Wife Narsinghpur News: पति के खौफनाक साजिश का पर्दाफाश! मासूम बच्ची के सामने पत्नी का कर दिया ये हाल, अब दोषियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास

Husband Wife Narsinghpur News
- पति ने बनाई पत्नी की हत्या की साजिश
- अदालत ने सुनाई आजीवन जेल की सजा
- न्यायिक इतिहास में दर्ज हुआ मामला
नरसिंहपुर: Husband Wife Narsinghpur News: नरसिंहपुर की गाडरवारा की अपर सत्र न्यायालय ने अपनी ही पत्नी पर षड्यंत्र रचकर गोली चलवाने वाले पति समेत गोली चलाने वाले व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों आरोपियों पर पृथक-पृथक 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
दरअसल, पूरा मामला 24 मार्च 2022 का था। इस मामले में नरसिंहपुर के थाना डोंगरगांव के अंतर्गत हीरापुर-रायपुर तिराहे पर देर रात पीड़िता सविता कौरव अपने भाई सौरभ कौरव के साथ मोटरसाइकिल पर इलाज कराकर घर लौट रही थी। तभी पीछे से गोलियों की आवाज सुनाई दी। पीड़िता का भाई सौरभ पीछे बैठी अपनी बहन सविता को देखता है तो पता चलता है कि सविता को दो गोली लगी हैं। एक गोली उसके बाएं हाथ में लगी और दूसरी गोली पीठ में लगी। अपनी मासूम बच्ची को गोदी में संभाले हुए, पीड़िता गोली लगने के कारण गाड़ी से गिर जाती है।
पति ने बनाई पत्नी की हत्या की साजिश (Narsinghpur Wife Shooting News)
Husband Wife Narsinghpur News: गंभीर हालत में उसे प्राथमिक उपचार के लिए गाडरवारा सिविल अस्पताल लाया जाता है, जहां से उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता है। ट्रायल कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के दौरान 2025 में पीड़ित की मौत हो जाती है। पुलिस ने पूरे मामले की विवेचना की। साइबर सेल की मदद से पता चला कि पीड़िता सविता कौरव का पति प्रदीप कौरव लगातार आरोपियों के संपर्क में था। मामले की विवेचना के बाद पति प्रदीप कौरव को मुख्य साजिशकर्ता, जबकि गोली चलाने वाले जगमोहन लडिया और एक नाबालिग शिवम उर्फ शुभम लडिया को आरोपी पाया गया। उनके खिलाफ डोंगरगांव थाने में हत्या के प्रयास, आपराधिक षड्यंत्र समेत अन्य धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया।
बीते शनिवार को गाडरवारा के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार तिवारी की कोर्ट ने दो आरोपियों पीड़िता का पति प्रदीप कौरव और जगमोहन लडिया को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और प्रत्येक पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। आरोपियों को जेल भेज दिया गया। वहीं, घटना के वक्त नाबालिग आरोपी का मामला किशोर न्याय बोर्ड नरसिंहपुर में विचाराधीन है।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: अपर सत्र न्यायालय ने पीड़िता की पत्नी पर गोली चलवाने वाले पति प्रदीप कौरव और जगमोहन लडिया को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और प्रत्येक पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Husband Wife Narsinghpur Crime News
नरसिंहपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
