BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Narsinghpur Cm Helpline News : सीएम हेल्पलाइन की पारदर्शिता पर फिर उठे सवाल! शख्स ने लगाया लापरवाही का आरोप, कहा- बिना जांच के ही अधिकारी ने कर दिया निराकरण

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की केरपानी ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में दर्ज की गई, लेकिन जांच से पहले ही उसे स्पेशल क्लोज कर दिया गया। …

Narsinghpur Cm Helpline News

Narsinghpur Cm Helpline News

Sneha Singh
Published: 21 Feb 2026 | 6:18 pmModified: 21 Feb 2026 | 6:20 pm
HIGHLIGHTS
  1. नरसिंहपुर की केरपानी ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायत स्पेशल क्लोज।
  2. रिटायर्ड अधिकारी के नाम पर दर्ज हुआ शिकायत का निराकरण।
  3. मामले की जांच शुरू, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल।

नरसिंहपुर :Narsinghpur Cm Helpline News   मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से सिस्टम की लापरवाही का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां शिकायत का समाधान तो दूर, जांच से पहले ही फाइल बंद कर दी गई। नरसिंहपुर की केरपानी ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में की गई थी, लेकिन महज तीन दिन के भीतर इसे स्पेशल क्लोज कर दिया गया। हैरानी की बात यह है कि जिस अधिकारी के नाम पर निराकरण दिखाया गया, वो 15 दिन पहले ही रिटायर हो चुके थे।

फर्ज़ीवाड़े की हुई थी शिकायत

दरअसल पूरा मामला 14 जनवरी का है, जब एक शिकायतकर्ता ने केरपानी ग्राम पंचायत में हो रहे लाखों रुपये के फर्जीवाड़े की शिकायत दर्ज कराई।  आरोप था कि श्मशान घाट की तार फेंसिंग, कार्यालय स्टेशनरी और अन्य कार्यों के लिए लाखों रुपये के बिल एक ही जीएसटी नंबर और एक ही फर्म के माध्यम से लगाए जा रहे हैं। निष्पक्ष जांच की मांग के बीच, 19 जनवरी को इस शिकायत को स्पेशल क्लोजिंग के तहत बंद कर दिया गया।

बिना जाँच के शिकायत को किया गया क्लोज

रिकॉर्ड के अनुसार, इस शिकायत का निराकरण अधिकारी हेमराज साहू के नाम पर दर्ज है। हालांकि, हेमराज साहू 31 दिसंबर 2025 को ही रिटायर हो चुके हैं। खुद साहू का कहना है कि उन्होंने किसी भी शिकायत का निराकरण नहीं किया है। इस पूरे मामले पर जनपद पंचायत सीईओ का कहना है कि इस तरह शिकायत बंद होना संभव नहीं है और यदि सिस्टम में कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधितों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

मामले की जाँच शुरू

नरसिंहपुर से सामने आई यह तस्वीर कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। क्या सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों का इसी तरह बिना जांच के 'स्पेशल क्लोजर' किया जा रहा है? MP Panchayat Department News  सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक रिटायर्ड अधिकारी के नाम पर सिस्टम में निराकरण कैसे दर्ज हो गया? फिलहाल, प्रशासन की कार्यवाही का इंतजार है ताकि यह साफ हो सके कि सिस्टम में यह बड़ी चूक आखिर कहां से हुई।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: शिकायत केरपानी ग्राम पंचायत में लाखों रुपये के कथित फर्जीवाड़े और एक ही जीएसटी नंबर से बिल लगाने को लेकर की गई थी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: CM Helpline Complaint Closed Under Retired Officer’s Name in Narsinghpur

शहर की खबरें

नरसिंहपुर

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm